लाइव न्यूज़ :

इन बॉलीवुड सितारों को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करतीं प्रियंका चोपड़ा, बड़े नाम भी हैं शामिल

By अनिल शर्मा | Updated: August 19, 2021 10:50 IST

प्रियंका चोपड़ा जोनस के इंस्टाग्राम पर  67.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं वह केवल 627 लोगों को फॉलो करती हैं, जिनमें दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और कई अन्य हॉलीवुड सितारे शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइंस्टाग्राम रिचलिस्ट में प्रियंका चोपड़ा शीर्ष 30 में जगह बनाने वालीं एकमात्र भारतीय महिला हैं प्रियंका चोपड़ा जोनस के इंस्टाग्राम पर 67.3 मिलियन फॉलोअर्स हैंवह केवल 627 लोगों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने बॉलीवुड से होते हुए वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना ली है। अभिनेत्री कई अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं के साथ जुड़ी हुई हैं। वहीं हाल ही में वह इटली की लग्जरी ब्रांड बलगैरी की ब्रांड एंबेसडर चुनी गई हैं।

Hopperhq.com द्वारा जारी इंस्टाग्राम रिचलिस्ट में प्रियंका चोपड़ा शीर्ष 30 में जगह बनाने वालीं एकमात्र भारतीय महिला हैं। यह सूची सालाना जारी की जाती है और मशहूर हस्तियों, खेल हस्तियों और अन्य प्रभावितों को इस आधार पर रैंक करती है कि वे इंस्टाग्राम पर अपने प्रत्येक प्रचारित पोस्ट के लिए कितना शुल्क लेते हैं। इस सूची के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने प्रति पोस्ट लगभग 3 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 27 वां स्थान हासिल किया।

बता दें प्रियंका चोपड़ा जोनस के इंस्टाग्राम पर  67.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं वह केवल 627 लोगों को फॉलो करती हैं, जिनमें दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और कई अन्य हॉलीवुड सेलेब्स शामिल हैं। हालांकि कई ऐसे बॉलीवुड सुपरस्टार्स हैं जिन्हें प्रियंका फॉलो नहीं करती हैं। मजेदार बात यह है कि प्रियंका इन सुपरस्टार्स के साथ काम भी कर चुकी हैं। प्रियंका शाहरुख खान, संजय दत्त, अजय देवगन को इंस्टा पर फॉलो नहीं करती हैं।

प्रियंका ने इन तीनों ही सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। 'डॉन' में शाहरुख खान, 'ब्लैकमेल' में अजय देवगन और 'अग्निपथ' में संजय दत्त के साथ नजर आ चुकी हैं। वर्कफ्रंड की बात करें तो वह वर्तमान में अपनी आगामी वेब शृंखला 'सिटाडेल' की शूटिंग के लिए लंदन में हैं, जिसे रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित किया जा रहा है।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाPriyanka Chopra Jonesबॉलीवुड गॉसिपशाहरुख़ खानअजय देवगनसंजय दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !