लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ ने इस एक्ट्रेस से की तीसरी सगाई, जानें वायरल खबर का पूरा सच

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 6, 2020 16:50 IST

हाल ही में सोशल मीडिया पर खबर जोरों पर है कि सिद्धार्थ चोपड़ा ने तीसरी बार सगाई कर ली है। सिद्धार्थ ने सगाई एक्ट्रेस नीलम के साथ की है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से भला कौन रूबरू नहीं हैप्रियंका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने झंडे गाड़ चुकी हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से भला कौन रूबरू नहीं है। प्रियंका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने झंडे गाड़ चुकी हैं। एक्ट्रेस विदेश में अपने करियर के साथ शादीशुदा जिंदगी को जी रही हैं। वहीं उनके भाई की बात करें तो उनकी निजी जिंदगी नें उतथ पुलथ में भरी रही है। प्रियंका के भाई सिद्धार्थ की दो बार सगाई टूट चुकी है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर खबर जोरों पर है कि सिद्धार्थ चोपड़ा ने तीसरी बार सगाई कर ली है। सिद्धार्थ ने सगाई  एक्ट्रेस नीलम के साथ की है। हाल ही में सिद्धार्थ को नीलम और मां के साथ एक ईवेंट में देखा गया था जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। जिसके बाद से सगाई की खबरें भी सामने आई हैं।

इस ईवेंट के दौरान ही नीलन के हाथ में अंगूठी देखने को मिली थी। जिसके बाद से कयास लगाए गए कि सिद्धार्थ और नीलम ने सगाई कर ली है। लेकिन नीलम ने इस पर सफाई पेश कर ली है।नीलम उपाध्याय ने इस पर सफाई देते हुए स्पॉटबॉय डॉट कॉम को बताया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। यह सभी अफवाहें हैं। 

एक्ट्रेस ने कहा है कि मेरे हाथ में अंगूठी जरुर है लेकिन मेरी सगाई नहीं हुई है। हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।इससे पहले भी यह बातें उठती आई हैं लेकिन कुछ लोगों का शायद काम ही बातें बनाने का होता है।

नीलम की बात करें तो वह तेलुगु सिनेमा की प्रसिद्ध एक्ट्रेस हैं और आजकल वह सिद्धार्थ के साथ काफी नजर आ रही हैं।नीलम 25 साल की हैं और नीलम गुजरात से हैं और उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म "मि.7" से की थी। ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी।

बीते साल ही सिद्धार्थ की सगाई इशिता के साथ हुई थी। लेकिन शादी के 2 दिन पहले दोनों का रिश्ता टूट गया था।इससे पहले भी साल 2014 में सिद्धार्थ की शादी टूट चुकी है। उस समय सिद्धार्थ, कनिका माथुर से शादी करने वाले थे। ये शादी भी टूट गई थी।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!