लाइव न्यूज़ :

जब The Sky In Pink के सेट पर फूट-फूट कर रोने लगी थीं प्रियंका चोपड़ा, डायरेक्टर ने सुनाई पूरी दास्तान

By मेघना वर्मा | Updated: September 16, 2019 13:55 IST

टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में 'द स्काई इस पिंक' की स्क्रीनिंग की गई। फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सफर की इस फिल्म की कहानी दिल छू जाने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देThe Sky Is Pink फिल्म इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।The Sky Is Pink फिल्म शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा की पहली फिल्म है।

एक एक्टर जितना स्ट्रॉन्गली पर्दे पर एक्टिंग करता है उतना ही नरम वो दिल से भी होता है। अक्सर फिल्मी पर्दे के पीछे से यह खबर आती है कि एक्टिंग करते-करते, एक्टर इतने इमोशनल हो जाते हैं कि खुद को रोने से रोक नहीं पाते। इन एक्टर्स की लिस्ट में अब प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल हो गया है। प्रियंका की अगली फिल्म द स्काई इज पिंक के सेट पर ऐसा ही हुआ जब प्रियंका एक इमोशनल सीन की शूटिंग कर रही थीं। 

द स्काई इस पिंक के डायरेक्टर शोनाली बोस ने इस बात का खुलासा किया। टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने बताया कि फिल्म में एक सीन ऐसा आया जिसे करने के बाद प्रियंका चोपड़ा लागातार कुछ देर तक रोती रहीं। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो इंटरव्यू में बोस ने बताया, 'एक और इमोशनल शूट था जिसे करने के बाद प्रियंका ब्रेकडाउन हो गईं। मेरे कट बोलने के बाद भी वो चुप नहीं हुईं और लगातार रोती रहीं। प्रियंका उस समय बस बुदबुदा रही थीं कि मुझे माफ कर दो, मुझे माफ कर दो, अब मैं जानती हूं कि एक बच्चे को खोना क्या होता।' 

बता दें प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में इस बात को बताया था कि शोनाली बोस ने साल 2013 में अपने बेटे इशान को खो दिया था। प्रियंका चोपड़ा रोते हुए उसी के लिए माफी मांग रही थीं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने रिक्वेस्ट करके इश्लू नाम का इस्तेमाल किया है। जो बोस अपने बेटे को बुलाया करती थीं।

टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में द स्काई इस पिंक की स्क्रीनिंग की गई। फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सफर की फिल्म की कहानी दिल छू जाने वाली है। ट्रेलर देखकर पता लगता है कि ये कहानी है अदिति और निरेन की। जो अपनी बच्ची खो देते हैं। अब देखना होगा फिल्म दर्शकों के दिलों को कितना छूती है।

टॅग्स :द स्काई इज पिंक मूवीप्रियंका चोपड़ाफरहान अख़्तरज़ायरा वसीम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीमणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने लंदन में प्रतिष्ठित बाफ्टा पुरस्कार जीता?, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने मारी बाजी?

बॉलीवुड चुस्कीजब एक फिल्म ने बदल दी जिंदगी, प्रियंका चोपड़ा का 'फैशन' वाला टर्निंग पॉइंट

विश्वगुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा द्वारा समर्थित फिल्म 'अनुजा' ऑस्कर के लिए नामांकित

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?