लाइव न्यूज़ :

'पृथ्वीराज' का अनाउंसमेंट टीजर रिलीज, अक्षय कुमार के फैंस के लिए है खास तोहफा-देखें वीडियो

By मेघना वर्मा | Updated: September 9, 2019 10:07 IST

इन दिनों अक्षय कुमार काफी बिजी चल रहे हैं। उनकी फिल्म 'हाउसफुल 4' बनकर तैयार है। इन दिनों 'सूर्यवंशी' की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। अपनी फिल्म 'लक्ष्मीबॉम्ब' की शूटिंग में बिजी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'सूर्यवंशी' में दिखाई देंगे।वहीं कुछ ही दिनों पहले खिलाड़ी कुमार ने फिल्म 'बच्चन पांडे' की भी घोषणा की थी।

अक्षय कुमार बॉलीवुड के वो सितारे हैं जिनकी चमक लगातार बढ़ती ही जा रही है। इन दिनों अक्षय कुमार के सितारे बुलंदियों पर हैं। तभी तो एक के बाद एक फिल्म वो अपने दर्शकों के बीच ला रहे हैं। अपने 52वें जन्मदिन पर भी खिलाड़ी कुमार ने अपने फैंस को तोहफा दिया और अपनी अगली फिल्म पृथ्वीराज की घोषणा की। 

यशराज फिल्म की ओर से अक्षय कुमार के जन्मदिन पर फिल्म की घोषणा की गई। जिसके लिए अनाउंसमेंट टीजर भी रिलीज किया गया। इस पोस्टर में पृथ्वीराज के साम्राज्य की कुछ झलक देखने को मिलेगी। साथ ही 42 सेकेंड के इस अनाउंसमेंट टीजर में यह अनाउंस भी किया गया है कि फिल्म में पृथ्वीराज के रूप में अक्षय कुमार दिखाई देंगे। लोग इस मोशन पोस्टर को काफी पसंद कर रहे हैं।

डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूसर करेंगे। वहीं फिल्म अगले साल यानी 2020 की दीवाली में रिलीज होगी। इस बात को भी मोशन पोस्टर में बताया गया है। हलांकि फिल्म में फीमेल कास्ट का अभी कुछ पता नहीं चला है। मगर इतना तो तय है अक्षय कुमार का जलवा एक बार फिर स्क्रीन पर देखने को मिलेगा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों अक्षय कुमार काफी बिजी चल रहे हैं। उनकी फिल्म हाउसफुल 4 बनकर तैयार है। इन दिनों सूर्यवंशी की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। अपनी फिल्म लक्ष्मीबॉम्ब की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं उनकी फिल्म गुड न्यूज की भी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और अपनी अगली फिल्म बच्चन पांडे की भी घोषणा कर चुके हैं। कुल मिलाकर अक्षय कुमार का आने वाला दो तीन साल पूरा शेड्यूल्ड है। 

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?