लाइव न्यूज़ :

प्रशांत भूषण पर अनुपम खेर ने किया कटाक्ष, लिखा- एक रुपये का दाम लगाया...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 1, 2020 09:05 IST

अनुपम खेर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अनुपम हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण पर एक रुपये का जुर्माना लगाया हैअनुपम खेर ने प्रशांत भूषण पर निशाना साधा है

सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण पर एक रुपये का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने उन्हें इसे जमा कराने के लिए 15 सितंबर तक का समय दिया है। कोर्ट ने कहा कि अगर वे इसे जमा नहीं करते हैं तो उन्हें तीन महीने की जेल हो सकती है। साथ ही तीन साल के लिए वकालत की प्रैक्टिस पर भी रोक लगाई जाएगी।  सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने प्रतिक्रिया पेश की है।

अनुपम खेर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने  जाते हैं। अनुपम हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर प्रशांत भूषण के खिलाफ अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कटाक्ष किया है। 

अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'एक रुपया दाम लगाया सुप्रीम कोर्ट ने बंदे का ! और वह भी उसने अपने वकील से लिया!! जय हो!! सोशल मीडिया पर अनुपम खेर का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स अनुपम के इस ट्वीट पर तरह  तरह से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

जानें पूरा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायपालिका के खिलाफ दो ट्वीट को लेकर प्रशांत भूषण को 14 अगस्त को अवमानना का दोषी ठहराया था। इसके बाद कोर्ट ने भूषणा को माफी मांगने का भी सुझाव दिया था। हालांकि, प्रशांत भूषण ने इसे ये कहते हुए इनकार कर दिया था कि अगर वे माफी मांगते हैं तो ये उनकी अंतरात्मा की अवमानना होगी।

भूषण ने साथ ही ये मांग की थी कि उनकी दोषसिद्धि को निरस्त किया जाना चाहिए और कोर्ट की ओर से ‘स्टेट्समैन जैसा संदेश’ दिया जाना चाहिए। जस्टिस अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने प्रशांत भूषण को पिछले सोमवार तक माफी मांगने का समय दिया था। इस बेंच में जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस कृष्ण मुरारी भी शामिल थे।

टॅग्स :अनुपम खेरप्रशांत भूषण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

बॉलीवुड चुस्कीVIRAL: अनुपम खेर ने किया 'तौबा तौबा' पर डांस, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAnupam Kher: फिर सिनेमाघरों में आएगी Tanvi The Great, अनुपम खेर ने 'तन्वी' को फिर से रिलीज करने पर कहा

बॉलीवुड चुस्कीAnupam Kher, Kirron's 40th Wedding Anniversary: ‘इंस्टाग्राम’ पर खास पोस्ट, वीडियो शेयर, पढ़िए क्या लिखा

बॉलीवुड चुस्कीHappy Birthday Anupam Kher: आसान नहीं थी फिल्म इंडस्ट्री की राह, फिर भी नहीं मानी हार..., आज बड़े अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं अनुपम खेर; जानें उनके बारे में

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?