कोरोना वायरस का कहर हर तरफ देखने को मिल रहा है। इस वायरस ने भारत में भी तबाही मचाना शुरू कर दिया है। ऐसे में अब देश को बचाने के 21 दिन के लॉकडाउन कर दिया गया है। बॉलीवुड सेलेब्स इस वायरस को लेकर काफी सजग होते नजर आ रहे हैं।सेलेब्स लगातार कोरोना वायरस के बीच गरीब लोगों की मदद करते नजर आ रहे हैं।कोरोनावायरस के बीच ही बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) दिहाड़ी मजदूरों के लिए 'सुपरहीरो' साबित हुए।
प्रकाश राज ने अपने जन्मदिन पर दिहाड़ी मजदूरों को अपने फार्म में रहने के लिए जगह दी है। इस अहम बात की जानकारी खुद प्रकाश राज ने दी है। अपनी पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हमारी भी है। प्रकाश के इस कदम की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
प्रकाश ने पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। प्रकाश ने बताया है कि आज मेरे जन्मदिन के मौके पर मैंने यह किया। पुडुच्चेरी स्थित अपने फार्म पर मैंने 11 मजदूरों को जगह दी। यह केवल सरकार ही नहीं बल्कि हमारी भी जिम्मेदारी है। चलिए इंसानियत का जश्न मनाते हैं और एक होकर इस महामारी के खिलाफ लड़ते हैं।
प्रकाश राज आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं।अभिनेता होने के साथ-साथ प्रकाश राज डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी है। फिल्मों के खलनायक असल ज़िन्दगी में पढ़ाई में काफी होशियार थे लेकिन उन्होंने अपनी कला को आगे बढ़ाया और रील लाइफ को चुना। प्रकाश राज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते हैं। इस बार प्रकाश का ट्वीट छा गया है।