लाइव न्यूज़ :

Prabhu Deva Birthday: पत्नी के होते हुए नयनतारा के इश्क में दीवाने हुए थे प्रभुदेवा, तलाक के बाद भी नहीं मिला एक्ट्रेस का साथ; विवादों से भरी रही लव लाइफ

By अंजली चौहान | Updated: April 3, 2024 12:37 IST

Prabhu Deva Birthday: नयनतारा के साथ प्रभु देवा के लिंक-अप की खबरों ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटौरी।

Open in App

Prabhu Deva Birthday Special: साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफर प्रभु देवा का डांस हर किसी को बहुत पसंद है। इंडिया के माइकल जैक्सन कहे जाने वाले प्रभु देवा ने साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अफनी पहचान बनाई है। प्रभु देवा ने कई स्टार्स को अपने इशारों में नचवाया है या यूं कहे कि अपनी कोरियोग्राफी के जरिए डांसर ने सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। आज प्रभु देवा अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। 3 अप्रैल को जन्मे प्रभु देवा को उनके फैन्स और कई सितारे विश कर रहे हैं। एक बेहतरीन डांसर होने के साथ वह एक्टर, डायरेक्टर भी हैं। 

पेशेवर मोर्चे पर तो प्रभु देवा को हर तरफ सफलता मिली लेकिन पर्सनल लाइफ में प्रभु देवा का जीवन विवादों और पररेशानियों से भरा रहा। शादी-शुदा प्रभु देवा अपनी पर्सनल लाइफ में उस वक्त परेशानियों से घिर गए थे जब उन्हें साउथ की लेडी स्टार नयनतारा से बेइंतहा मोहब्बत हो गई थी। विवादों से भरी इस लव स्टोरी का बहुत दर्दनाक अंत हुआ जिसे फैन्स आज भी याद करते हैं। 

नयनतारा और प्रभु देवा आज जीवन में भले ही आगे बढ़ गए हो लेकिन एक समय था जब दोनों एक दूसरे के प्यार में इस कदर डूबे हुए थे कि इनकी शादी के चर्चें मीडिया में तेजी से उड़ रहे थे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कपल तीन साल तक रिश्ते में रहा लेकिन फिर वह अलग हो गया। अफवाहें थीं कि प्रभुदेवा और नयनतारा जून 2009 में शादी करने वाले थे लेकिन कुछ परिस्थितियों के कारण वे अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं कर सके। यह भी दावा किया जाता है कि प्रभुदेवा से अलगाव के कारण नयनतारा का दिल टूट गया था लेकिन उन्हें सांत्वना मिली और उनका मानना था कि उनका साथ होना तय नहीं था।

बॉलीवुड शादी वेबसाइट के अनुसार, सितंबर 2010 में, मशहूर कोरियोग्राफर ने नयनतारा के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलासा किया और स्वीकार किया कि वे पिछले दो वर्षों से डेटिंग कर रहे थे। इतना ही नहीं, प्रभु देवा ने यह भी साझा किया था कि वह उनके साथ शादी के बंधन में बंधना पसंद करेंगे। प्रतिष्ठित कोरियोग्राफर नयनतारा के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाने के बाद, प्रभु देवा अपनी पत्नी लता के पास गए थे और कथित तौर पर उनसे कहा था कि वह उनकी शादी खत्म करना चाहते हैं। हालाँकि, लता अपनी बात पर अड़ी रहीं और अदालत को उन्हें तलाक देने से रोकने के लिए अपनी शक्ति से सब कुछ किया। उन्होंने कोर्ट में यह मामला भी दायर किया कि उनके पति प्रभु देवा उनकी शादी को खत्म करना चाहते हैं ताकि वह नयनतारा से शादी कर सकें।

जल्द ही लोग लता के समर्थन में आने लगे और कई महिला समुदायों ने नयनतारा के पोस्टर जलाना शुरू कर दिया और उन्हें 'घर तोड़ने वाली' करार देना शुरू कर दिया। हालाँकि, इन सभी विरोधों और अदालत के फैसले पर लता के लगातार दबाव के बावजूद, 2 जुलाई 2010 को प्रभु देवा और लता को तलाक दे दिया गया। प्रभु देवा ने लता के साथ अपनी 16 साल पुरानी शादी को खत्म कर दिया, और तब तक लता को भी पूरा यकीन हो गया था कि वह अब उनके साथ नहीं रहना चाहती।

कई लोगों ने सोचा कि वह नयनतारा से शादी कर सकते हैं लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तलाक के बाद भी नयनतारा और प्रभु देवा की शादी नहीं हो सकी। पहली शादी से प्रभु देवा के तीन बच्चे हुए, विशाल देव, ऋषि राघवेंद्र देव और अधिथ देव। दुर्भाग्य से, उनके सबसे बड़े बेटे, विशाल का 2008 में कैंसर के कारण निधन हो गया।

इस हार्ट ब्रोकन लव स्टोरी का एंड होने के बाद 2020 में अपनी दूसरी पत्नी से शादी की और 50 साल की उम्र में दूसरी बार पिता बनने के लिए सुर्खियां बटोरीं। प्रभुदेवा का निजी जीवन वास्तव में विवादों से भरा है, लेकिन एक्टर और फिल्ममेकर अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ को चर्चा का विषय बनाए रखते हैं।

टॅग्स :प्रभु देवाबर्थडे स्पेशलसाउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

बॉलीवुड चुस्कीKrishnavataram Movie Review: सिर्फ फिल्म नहीं एक इमोशन है 'कृष्णावतारम', निर्देशक हार्दिक गज्जर का दिखा कमाल

बॉलीवुड चुस्कीमलयालम एक्टर संतोष नायर का निधन, सड़क हादसे का हुए शिकार; पत्नी घायल

भारतबॉलीवुड से लेकर साउथ तक..., सेलेब्स ने दी थलपति विजय को बधाई, तमिलनाडु में TVK का 'पॉलिटिकल ब्लॉकबस्टर'

भारतसिनेमा से सियासत के 'जननायक' तक, 2 साल में विजय कैसे बने तमिलनाडु की राजनीति के हीरो? जानें पूरी कहानी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार