लाइव न्यूज़ :

क्या 'बाहुबली' इस सुपरस्टार की भतीजी से कर रहे हैं शादी, अब सच्चाई आई सामने

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 9, 2018 12:29 IST

खबरें आ रही थीं कि प्रभास के घर वाले उनके लिए शादी अरेंज करना चाहते है, जिसको लेकर वह लड़की खोज रहे हैं। माना जा रहा है कि ये भी अरेंज मैरिज ही है। 

Open in App

मुंबई, 9 अप्रैलः फिल्म बाहुबली के अभिनेता प्रभास की शादी को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चाएं चल रही हैं। कुछ दिन पहले खबरें आई थीं कि वह बाहुबली में उनकी को-स्टार रहीं अनुष्का शेट्टी से शादी कर सकते हैं, लेकिन इस बात को प्रभास और अनुष्का ने सिरे से खारिज कर दिया। इसके बाद अब कहा जा रहा है कि प्रभास अभिनेता चिरंजीवी की भतीजी निहारिका के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

इससे पहले खबरें आ रही थीं कि प्रभास के घर वाले उनके लिए शादी अरेंज करना चाहते है, जिसको लेकर वह लड़की खोज रहे हैं। माना जा रहा है कि ये भी अरेंज मैरिज ही है। 

खबरें सामने आने के बाद खुद चिरंजीवी सामने आए और उन्होंने इन अफवाहों का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि कि मुझे नहीं पता कि ये अफवाहें कौन फैला रहा है। निहारिका अभी शादी के लिए काफी छोटी हैं। इस तरह की अफवाहें तुरंत फैलना बंद होनी चाहिए। इसके अलावा निहारिका अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वह तेलेगु फिल्म ओका मनासु में नजर आएंगी।

निहारिका ने साल 2016 में तेलुगू फिल्म ओका मानसु के साथ अभिनय की शुरुआत की थी और उन्होंने साल 2018 में तमिल फिल्म में ओमू नाल्ला नाल पाथु सोलरेन के साथ भी काम किया। वह इस समय अपनी अगली तेलुगू फिल्म हैप्पी वेडिंग की रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। 

वहीं आपकों बता दें कि प्रभास अक्सर अनुष्का शेट्टी के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का प्रभास पर ज्यादा नजर रखती हैं, यहां तक की वह उनके फोन और कॉल्स पर भी नजर रखती हैं। उन्होंने प्रभास के जन्मदिन पर उन्हें एक घड़ी तोहफे के रूप में दी थी, जबकि प्रभास ने अनुष्का को बर्थडे गिफ्ट में एक बीएमडब्ल्यू कार दी थी।

टॅग्स :प्रभासबॉलीवुडबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?