लाइव न्यूज़ :

सामने आया फिल्म 'राधे श्याम' का शूटिंग शेड्यूल, जानिए कब से पूजा हेगड़े संग काम करना शुरू करेंगे प्रभास

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 22, 2020 18:24 IST

पूजा हेगड़े और प्रभास स्टारर फिल्म 'राधे श्याम' के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। वहीं, फिल्म के निर्देशक ने बताया कि फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होगी।

Open in App
ठळक मुद्देसितंबर के दूसरे हफ्ते से फिल्म की शूटिंग शुरू होगीपहले ही रिलीज हो चुका है फिल्म का ट्रेलर

प्रभास की अपकमिंग फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में एक्टर को फिल्म 'राधे श्याम' में देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। इस फिल्म में प्रभास के अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आएंगी। वहीं, अब फिल्म के निर्देशक राधा कृष्ण कुमार ने इस बात से पर्दा उठाया है कि वो शूटिंग कब शुरू करेंगे।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सभी सितंबर के दूसरे हफ्ते से शूटिंग शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।' बता दें, फिल्म का पोस्टर पहले ही सामने आ चुका है। फिल्म के पोस्टर में पूजा हेगड़े और प्रभास का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। पोस्टर में जहां पूजा ने रेड कलर का गाउन पहना हुआ है तो वहीं प्रभास लाइट क्रीम ब्लेजर में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के करीब नजर आ रहे हैं। 

फिल्म के पोस्टर को प्रभास ने भी शेयर किया था। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा था, 'ये आप सभी के लिए मेरे फैंस, उम्मीद है आपको ये पसंद आएगा।' इस फिल्म को यूवी क्रिएशन के साथ टी सीरीज प्रोड्यूस कर रहा है। फिल्म को हिंदी तमिल, तेलुगू औऱ मलायलम में रिलीज किया जाने वाला है। फिल्म की रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है।

टॅग्स :प्रभासबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!