लाइव न्यूज़ :

दुखद: कोरोना वायरस ने ली एक और जान, जिंदगी की जंग हार गए पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर, शोक में डूबे फैंस

By अमित कुमार | Updated: February 24, 2021 13:17 IST

Popular Punjabi singer Sardool Sikander death news: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एख बुरी खबर सामने आ रही है। पंजाब के मशहूर गायक सरदूल सिकंदर कोरोना वायरय की वजह से दुनिया को अलविदा कह गए।

Open in App
ठळक मुद्देसरदूल सिकंदर ने पंजाबी भाषा में कई सुपरहुट गाने गाए।सरदूल सिकंदर ने 1980 के दशक में अपनी पहली एलबम रोडवेज दी लारी निकाली थी।सरदूल सिकंदर की मौत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस सदमे में हैं।

Popular Punjabi singer Sardool Sikander death news: पंजाब के मशहूर गायक सरदूल सिकंदर (Sardool Sikander) अब हमारे बीच नहीं रहे। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट की मानें तो कोरोना वायरस की वजह से उनकी मौत हुई है। एक महीने पहले किडनी की समस्या के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

किडनी की समस्या ठीक होने के बाद उन्हें कोरोना वायरस हो गया। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से उनका इलाज चल रहा था। इसकी वजह से उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी। वह अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ रहे थे। लेकिन इसी बीच मंगलवार सुबह उन्हें सांस लेने में अधिक तकलीफ होने लगी। जिसके बाद डॉक्टर्स उन्हें बचाने में असफल रहे। 

पंजाबी गायक एवं गीतकर हैप्पी रायकोटी ने सरदूल की एक तस्वीर शेयर कर सिंगर की मौत पर अफसोस जाहिर की है। गायिका मिस पूजा ने सरदूल सिकंदर की फोटो शेयर कर लिखा कि विश्वास नहीं हो रहा कि उस्ताद सरदूल सिकंदर हमें छोड़कर चले गए। परमात्मा उनकी आत्मा को अपने चरणों में जगह दे। रेस्ट इन पीस गुरुजी। बता दें कि सरदूल सिकंदर की पत्नी अमर नूरी भी काफी प्रसिद्ध गायिका हैं। 

टॅग्स :बॉलीवुड सिंगरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!