लाइव न्यूज़ :

2 महीने पहले ही हुई है शादी, अब सामने आई पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी की खबर तो एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

By अमित कुमार | Updated: November 17, 2020 17:18 IST

अपनी बोल्ड फोटोज और वीडियो की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरने वाली पूनम पांडे ने मीडिया में चल रही प्रेग्नेंसी की खबरों पर जवाब दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपूनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 2 महीने पहले ही पूनम पांडे ने सैम बॉम्बे से शादी की है।इसके बाद पूनम की पर्सनल लाइफ काफी विवादों में है।

पूनम पांडे एक ऐसी एक्ट्रेस है जो अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस को मोहित करती रहती हैं। पूनम आए दिन सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज और फोटो शेयर करती हैं, जिस कारण से वह सुर्खियों में रहती हैं। पूनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 2 महीने पहले ही पूनम पांडे ने सैम बॉम्बे से शादी की है, इसके बाद पूनम की पर्सनल लाइफ काफी विवादों में है। 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे भी किए जा रहे हैं कि पूनम पांडे प्रेंग्नेट हैं। अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर खुद पूनम पांडे ने चुप्पी तोड़ी है। अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर जवाब देते हुए पूनम पांडे ने कहा- अगर इसमें से कुछ भी सच है तो मैं आपको खुद ही कंफर्म कर दूंगी। इस तरह पूनम ने न ही इनकार किया है और ना ही इन खबरों को सच बताया है। रिपोर्ट की मानें तो एक डॉक्टर ने कुछ दिन पहले पूनम की प्रेग्नेंसी पर दावा किया था। 

पति सैम बॉम्‍बे पर लगाया मारपीट और मोलेस्‍टेशन का आरोप

पूनम पांडे ने कुछ दिन पहले ही अपने पति के खिलाफ मारपीट और डराने-धमकाने की शिकायत दर्ज करायी थी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा था कि यह घटना दक्षिण गोवा के कैनाकोना गांव में हुई थी जहां पांडेय एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। अधिकारी ने कहा कि पूनम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पति सैम बॉम्बे ने उनके साथ मारपीट की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूनम पांडे पर हुआ था सरकारी संपत्ति पर अश्लील शूटिंग करने का मामला दर्ज

इंटरनेट पर वायरल वीडियो में पूनम पांडे को सरकारी संपत्ति पर देखे जाने के बाद  उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पांडे के खिलाफ अश्लील इशारों, सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण करने और अभद्र वीडियो की शूटिंग और वितरण के लिए मामला दर्ज किया गया। कांग्रेस और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) जैसी पार्टियों ने इस तरह के वीडियो शूट करने के लिए सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग पर सवाल उठाए थे।

टॅग्स :पूनम पांडेबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम