लाइव न्यूज़ :

पूजा भट्ट ने किया Tweet लिखा- मैंने तीन साल से नहीं पी लेकिन जो पी रहे उन्हें...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 6, 2020 07:39 IST

शराब का क्रेज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब देखने को मिल रहा है। ऐसे में इस पर पूजा भट्ट ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस का कहर देश भर में देखने को मिल रहा हैइन दिनों देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 मई तक का लॉकडाउन घोषित कर रखा है

वायरस का कहर देश भर में देखने को मिल रहा है। ऐसे में इन दिनों देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 मई तक का लॉकडाउन घोषित कर रखा है। ऐसे में सभी लोग इसका पालन कर रहे हैं और घर में ही रहकर अपना काम कर रहे हैं। इस दौरान कई बॉलीवुड सेलिब्रेटीज भी लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे। इस बार के लॉकडाउन में सरकार ने 4 मई से लोगों को एक खास छूट भी दी है।

सरकार ने कई राज्यों में शराब पर लगे बैन को हटा दिया है। भारत में इसके बाद से ही कई राज्यों से शराब की दुकानों के आगे लंबी लाइनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही है। शराब का क्रेज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब देखने को मिल रहा है। लॉकडाउन के कारण शराब नहीं मिलने की वजह से लोगों में काफी नाराजगी थी। थोड़ी राहत मिलते ही लोग दुकानों पर टूट पड़े। ऐसे में इस पर पूजा भट्ट ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है।

पूजा भट्ट ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैंने तीन साल से शराब को हाथ नहीं लगाया है और मैं शुक्रगुजार हूं कि मैं उन लोगों में से नहीं जो अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, लेकिन यह पूरी तरह से गलत है कि जो लोग परेशानी और मानसिक अवसाद से गुजर रहे हैं, खुद को उनसे श्रेष्ठ समझ रहे हैं।'  उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा- 'आप बेशक इसे पसंद करें या नहीं लेकिन जो समाज तनाव से जुड़ी समस्याओं की हकीकत को नहीं समझ पाता, वहां इससे बचने की एक ही राह शराब रह जाती है। लोग अनिश्चितता के शिकार हो रहे हैं। शराब उनका आसान सहारा बन रही है। आप इसे सही करना चाहते हैं? पहले उनका दर्द कम करें।'

पूजा भट्ट को  पहचान फिल्म दिल है  की मानता नही से मिली थी।  यह फिल्म ऑस्कर विनिंग फिल्म का रीमेक थी। इस फिल्म के लिए पूजा को फिल्म फेयर के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरुस्कार से भी नवाजा गया था। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने फ़िल्मी करियर के दौरान कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया जिनमे सड़क, जूनून, फिर तेरी कहानी याद आई, अंगरक्षक, चाहत नाराज जैसी फ़िल्में शामिल हैं।  उनकी आखरी फिल्म बतौर अभिनेत्री एवरीबडी सेज आई एम फाइन थी। 

टॅग्स :पूजा भट्टबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!