लाइव न्यूज़ :

JNU के छात्रों पर पुलिस ने की लाठीचार्ज तो भड़की बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, कहा-क्या वह भूल जाते हैं कि...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 20, 2019 11:18 IST

जेएनयू छात्रों के साथ हुए इस व्यवहार को लेकर दिल्ली पुलिस की हर जगह निंदा की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर जमकर रिएक्शन्स आ रहे हैं।

Open in App

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों का विरोध प्रदर्शन हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। जेएनयू के छात्र बढ़ी हुई हॉस्टल फीस के विरोध में हैं। हालांकि विरोध के बाद फीस बढ़ोत्तरी को आंशिक रूप से वापस लेने का फैसला लिया है। वहीं, सोमवार को नए नियमों के विरोध में छात्रो का आक्रोश देखने को मिला। छात्रो में मार्च निकाल कर पूरे दिन बवाल मचाया। छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज की।जिसमें कई छात्र घायल हो गए। ऐसे में इस पूरे घटनाक्रम पर एक्ट्रेस पूजा भट्ट का गुस्सा फूटा है।

जेएनयू छात्रों के साथ हुए इस व्यवहार को लेकर दिल्ली पुलिस की हर जगह निंदा की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर जमकर रिएक्शन्स आ रहे हैं। इस पर एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने भी अपनी प्रतिक्रिया पेश की है।

पूजा भट्ट ने जेएनयू छात्रों का सपोर्ट किया है और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है। पूजा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं है, इस पर सबका उतना ही अधिकार है, जितना साफ हवा में सांस लेना। जेएनयू के छात्रों के साथ पुलिस को ऐसा बर्बरता से बर्ताव करना बेहद परेशान करने वाला है। क्या वह भूल जाते हैं कि उनका प्राथमिक कर्तव्य सेवा और सुरक्षा करना है, हिंसा का सहारा क्यों? छात्रों के खिलाफ?

पूजा के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग पूजा के सपोर्ट में ट्वीट कर रहे हैं तो कुछ पूजा को विपक्ष में ट्वीट कर रहे हैं। 

वहीं, इससे पहले स्वरा भास्कर ने कहा था कि एक टैक्सपेयर होने के नाते मुझे कोई दिक्कत नहीं है कि मैं मेहनत से कमाया हुआ पैसा सब्सिडाइज्ड एजुकेशन के लिए दूं। फिर भी मुझे लगता है कि हमारा देश ऐसा देश है जहां गरीबी है। जहां आज भी अनेकों परिवार गरीबी रेखा के नीचे आते हैं।पब्लिक फंडिंग से शिक्षा और उच्च शिक्षा के लिए अधिक से अधिक लोग अपने हिसाब से शिक्षा ले पाएंगे। उच्च शिक्षा के लिए पब्लिक फंडिंग जरूर होना चाहिए। लोगों का संवैधानिक अधिकार है शिक्षा।

जेएनयू छात्रों को फ्री लोडर्स बताए जाने पर स्वरा ने कहा है कि ये बिल्कुल बेबुनियाद और वाहियाद बहस है। पीएचडी और एमफिल करने वाले को फ्री लोडर कहना गलत बात है। हमें ये बात समझी चाहिए कि पीएचडी करने में समय लगता है। ऐसे में जयशंकर सर और निर्मला जी ने जेएनयू से हायर स्टडी की है। मेरे ख्याल से वे नहीं मानेंगे कि वे फ्री लोडर्स हैं।

स्वरा ने कहा है कि जेएनयू के प्रोफेसर्स को घेरना हिंसा है। वहां के छात्र अपने प्रदर्शन के लिए हमेशा के लिए जिम्मेदार रहे हैं। मैंने भी कई प्रदर्शन में हिस्सा लिया है। शांति से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस का लाठीचार्ज करना गलत था।

टॅग्स :पूजा भट्टजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?