लाइव न्यूज़ :

गर्भवती गाय को विस्फोटक खाना देने पर फूटा पूजा भट्ट का गुस्सा, कहा- जानवरों पर अत्याचार करो बंद

By अमित कुमार | Updated: June 7, 2020 16:28 IST

पूजा भट्ट सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ट्विटर के जरिए लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का काम करती रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूजा भट्ट ने इस खबर पर अपना रिएक्शन देते हुए गुस्सा जाहिर किया है। कुछ दिनों पहले केरल में गर्भवती हथिनी के साथ भी ऐसी ही बर्बरता की गई थी, जिसके बाद उस हथिनी की मौत हो गई।

केरल में प्रेग्नेंट हथिनी की मौत पर मचा बवाल अभी शांत भी नहीं हुआ था कि हिमाचल के बिलासपुर में गाय के साथ बर्बरता का दूसरा मामला सामने आ गया। इस घटना ने एक बार फिर लोगों को हिला कर रख दिया है। हिमाचल के बिलासपुर में गर्भवती गाय को विस्फोटक भरा खाना खिला दिया गया। जिससे उसके जबड़े बुरी तरह क्षतीग्रस्त हो गए। गाय के मालिक गुरदयाल सिंह के शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। 

इस मामले पर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट का बयान सामने आया है। पूजा भट्ट ने इस खबर पर अपना रिएक्शन देते हुए गुस्सा जाहिर किया है। पूजा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'ये बहुत नीच हरकत है। विस्फोटकों का ऐसे हो रहा इस्तेमाल बंद होना चाहिए। अगर जानवरों पर हो रहे अत्याचार पर कानून सख्त किए जाएं तब ही इसका कुछ हो सकता है। पावर में बैठे लोगों के लिए जानवरों पर अत्याचार रोकने का समय आ गया है।'

वहीं शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। अगर उसके खिलाफ सबूत मिलते हैं तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा। बिलासपुर के डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि आईपीसी और प्रिवेंशन ऑफ क्रूअल्टी टू एनिमल्स के तहत खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गाय के मालिक गुरदयाल सिंह ने आरोप लगाया था कि दाहद गांव में उसकी गर्भवती गाय को किसी ने खाने के सामान के साथ विस्फोटक पदार्थ खिला दिया है, जिससे उसका जबड़ा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसे इस बदमाशी के पीछे पड़ोसी नंदलाल का हाथ होने का शक है।

पुलिस और डॉक्टरों की टीम ने घटना स्थल का दौरा किया था। उन्होंने देखा कि गाय के मुंह में गंभीर चोटे आई हैं। जिसके बाद गाय का इलाज कराया गया। इस मामले में 26 मई को ही मामला दर्ज कर लिया गया था।  मालूम हो कुछ दिनों पहले केरल में गर्भवती हथिनी के साथ भी ऐसी ही बर्बरता की गई थी, जिसके बाद उस हथिनी की मौत हो गई, इस मामले में भी दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है। 

टॅग्स :पूजा भट्टबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच