लाइव न्यूज़ :

शायर मुनव्वर राणा ने तालिबान मामले पर दिया विवादित बयान तो ट्विटर पर भड़के लोग, कही जा रहीं ऐसी बातें

By अनिल शर्मा | Updated: August 19, 2021 12:02 IST

मुनव्वर राणा ने अफगानिस्तान में राष्ट्रीय गतिरोध को लेकर बयान दिया कि आतंकी तो आप कह रहे हैं ना। आप खुल्लमखुल्ला यह कहते हैं कि हर मुसलमान आतंकी नहीं होता लेकिन हर आतंकी मुसलमान होता है।

Open in App
ठळक मुद्देमुनव्वर राणा ने तालिबानियों को अफगानी संबोधित करने की बात कहीउन्होंने कहा-अफगानिस्तान से लोग भाग रहे हैं, कोई कहीं से भी भाग सकता है राणा ने आगे कहा कि यूपी के जैसे हालात हैं, यहां से भाग जाने को जी चाहता है

लखनऊः  मशहूर शायर मुनव्वर राणा तत्कालिक घटनाओं पर अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में आ जाते हैं। अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे को जायज ठहराते हुए मुनव्वर राणा ने कहा है कि तालिबान ने सही किया है। अपनी जमीन पर कब्जा तो किसी भी तरह से किया जा सकता है। इस विवादित बयान को लेकर ट्विटर पर उनकी काफी मजम्मत की जा रही है।

मुनव्वर राणा ने अफगानिस्तान में राजनीतिक गतिरोध को लेकर बयान दिया कि आतंकी तो आप कह रहे हैं ना। आप खुल्लमखुल्ला यह कहते हैं कि हर मुसलमान आतंकी नहीं होता लेकिन हर आतंकी मुसलमान होता है। आपके यहां तो आतंकी की परिभाषा निकाली ही नहीं गई है कि कौन आतंकी है कौन आतंकी नहीं है। उन्होंने कहा कि तालिबान आतंकी संगठन हो सकता है लेकिन वह अपने मुल्क के लिए लड़ रहे हैं तो आप उन्हें आतंकी कैसे कह सकते हैं।

मुनव्वर राणा ने तालिबानियों को अफगानी संबोधित करने की बात कही। उन्होंने कहा-अफगानिस्तान से लोग भाग रहे हैं, कोई कहीं से भी भाग सकता है। यही नहीं राणा ने आगे कहा कि यूपी के जैसे हालात हैं, यहां से भाग जाने को जी चाहता है। बकौल मुनव्वर- हमसे हिन्दू भी नाराज रहते हैं, मुसलमान भी नाराज रहते हैं। हम हिन्दुस्तानी प्रोपेगेंडा का जल्दी शिकार होते हैं। अफगानिस्तान ने हिन्दुस्तान को कभी कोई नुकसान नहीं पहुंचाया लेकिन अफगानिस्तान, हिन्दुस्तान का सबसे अच्छा दोस्त रहा है। मुनव्वर राणा ने कहा, आप तालिबानी क्यों कह रहे हैं, उन्हें अफगानी कहिये वहां एक नई हुकूमत वहां बनने जा रही है।

मुनव्वर राणा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की जा रही है। एक यूजर ने मुनव्वर राणा को आतंकी हमदर्द बताते हुए लिखा- मुनव्वर राणा ने फ्रांसीसी शिक्षक की हत्या का समर्थन किया..कहा उसने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर फ्रांसीसी शिक्षक का सिर भी काट दिया होगा...उन्हें यूपी सरकार से डर लगता है क्योंकि वह हमेशा से आतंकवादी हमदर्द रहे हैं। वह सही हैं। भारतीय कानून से डरना चाहिए।

एक यूजर ने लिखा- यहां रहते और फलते-फूलते हुए तालिबान की तुलना भारत से करना देशद्रोह के समान है। ऐसे लोगों को चिन्हित करने की जरूरत है! #मुन्नावर राणा।

वहीं एक यूजर यूपी बीजेपी को टैग करते हुए लिखा- @BJP4UP @भाजयुमो को मुन्नावर राणा के घर जाना चाहिए, उनका बैग पैक करना चाहिए और उन्हें तालिबान भेज देना चाहिए क्योंकि मुन्नावर यूपी में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा-  नरमपंथी मुसलमान जैसा कुछ नहीं होता, मुसलमान, मुसलमान होता है। क्या मुन्नावर राणा तथाकथित शायर हमारे लिए अब तक उदारवादी नहीं हैं ?? अब आप उनके बयान देख सकते हैं, बस बाहरी परत को खुरचें और आपको पता चल जाएगा कि कुछ को छोड़कर, मॉडरेट मुस्लिम केवल एक मिथक है।

टॅग्स :मुनव्वर राणाबॉलीवुड गॉसिपTaliban TalibanAfghan Taliban
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!