लाइव न्यूज़ :

Man vs Wild में पीएम मोदी की एंट्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 3.6 बिलियन इंप्रेशन के साथ बना दुनिया का सबसे ट्रेंडिंग शो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 20, 2019 10:29 IST

हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिस्कवरी चैनल के शो 'मैन वर्सेज वाइल्ड' के स्पेशल एपिसोड में नजर आए थे

Open in App
ठळक मुद्देडिस्कवरी चैनल पर मैन वर्सेस वाइल्ड शो ब्रॉडकास्ट हो चुका है।इस शो में पीएम नरेन्द्र मोदी बेयर ग्रिल्स के साथ एक अलग ही अंदाज में नजर आए।

 डिस्कवरी चैनल पर मैन वर्सेस वाइल्ड शो ब्रॉडकास्ट हो चुका है। इस शो में पीएम नरेन्द्र मोदी बेयर ग्रिल्स के साथ एक अलग ही अंदाज में नजर आए। शो के दौरान पीएम मोदी ने अपने बचपन की कई बातें बेयर ग्रिल्स के साथ शेयर कीं। ये शो 12 अगस्त को प्रसारित हुआ था। 

इस शो को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में फिल्माया गया था जिसको फैंस ने जमकर पसंद किया है। इस शो को देश और विदेश दोनों में जमकर सराहना मिली है। खबर के अनुसार ट्विटर पर इस शो को 3.6 बिलियन इंप्रेशन मिला, जो खुद में एक रिकॉर्ड है।

 इस बात की जानकारी खुद शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स ने दी है। उन्होंने लिखा है कि पीएम मोदी के साथ मैन वर्सिज वाइल्ड का एपिसोड सबसे ज्यादा रूप में दुनिया का सबसे ट्रेंडिंग टेलीविजन इवेंट बन गया है। ये 3.6 बिलियन रहा । इसने सुपर बॉल के इवेंट को पीछे छोड़ दिया है। इसके 3.4 बिलियन सोशल इंप्रेशन हैं।उन सभी लोगों का शुक्रिया जिन्होंने इस शो को ट्यून इन किया।

 इस शो को शूट करने के बाद बेयर ग्रिल्स ने एक इंटरव्यू में कहा कि इसमें पीएम मोदी का वह रूप देखने को मिलेगा जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा। इस शो के दौरान पीएम मोदी ने अपने निजी जीवन की कई बातों का खुलासा किया था। ये शो दूरदर्शन पर भी प्रसारित किया गया था। इस शो को फैंस से जमकर सराहना मिली है। पीएम मोदी से पहले कई और सेलेब्स भी इस शो को हिस्सा बन चुके हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?