लाइव न्यूज़ :

Instagram पर छाए पीएम मोदी, इन एक्ट्रेस से अब भी हैं इतना पीछे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 14, 2019 16:26 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। पीएम मोदी आए दिन कोई ना कोई पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे इंस्टाग्राम पर स्टार्स काफी एक्टिव रहते है।अपने फोटोज और वीडियोज आए दिन स्टार्स फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं।

इंस्टाग्राम पर स्टार्स काफी एक्टिव रहते है। अपने फोटोज और वीडियोज आए दिन स्टार्स फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। लेकिन खुद प्रधानमंत्री मोदी भी इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने पर किसी से कम नहीं हैं। पीएम मोदी सोशल मीडिया पर ना केवल एक्टिव रहते हैं बल्कि आए  दिन अपने चाहने वालों के लिए मन की बात भी कहते रहते हैं।

हाल ही में पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन यानि 3 करोड़ फॉलोअर्स पूरे कर लिए हैं। पीएम मोदी के द्वारा इतनी बडी संख्या में चाहने वाली की संख्या होना बहुत बड़ी बात है। लेकिन इतना संख्या में फॉलोअर्स होने के बाद भी पीएम मोदी दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा से पीछे हैं।

पीएम मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 30 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके साथ ही पीएमम मोदी अभी तक  इंस्टाग्राम पर करीब 350 पोस्ट भी अपने चाहने वालों के लिए शेयर कर चुके हैं। खास बात है कि वह इंस्टाग्राम पर किसी को फॉलो नहीं करते हैं।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन कोई ना कोई पोस्ट फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। प्रियंका के 45.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।  अगर प्रियंका को पोस्ट की बात करें तो ये हजारों में है। प्रियंका अभी तक कुल 2979 पोस्ट शेयर कर चुकी हैं। वहीं एक्ट्रेस 472 लोगों को फॉलो करती हैं।

दीपिका पादुकोण से भी पीएम मोदी पीछे हैं। दीपिका भी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। दीपिका के इंस्टाग्राम पर 39.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। एक्ट्रेस करीब 104 लोगों को  फॉलो करती हैं। वहीं, अब तक दीपिका करीब 984 पोस्ट शेयर कर चुकी हैं।

प्रियंका की फिल्म द स्काई इज पिंक हाल ही में पर्दे पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को मिला जुला रिस्पांस मिल रहा है। इस फिल्म में प्रियंका शादी के बाद पहली बार नजर आ रही हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण जल्द छपाक फिल्म में नजर आने वाली हैं। छपाक दीपिका की शादी की बाद की पहली फिल्म होगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदीपिका पादुकोणप्रियंका चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?