लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने बॉलीवुड सेलेब्स से की खास अपील, स्टार्स ने अपने ही अंदाज में दिया जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 26, 2019 13:02 IST

लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोग मतदान करने के लिए आएं, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड से जुड़ी जानी मानी हस्तियों से अपील की है

Open in App

लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने में कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोग मतदान करने के लिए आएं, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड  से जुड़ी जानी मानी हस्तियों से अपील की है कि वे लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करें। 

पीएम मोदी की इस अपील को बॉलीवुड सेलेब्स ने स्वीकार भी किया है। पीएम के द्वारा टैग किए हर एक सितारे ने इसका जवाब दे दिया है।

शेखर कपूर ने पीएम ने ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा है कि भारत के संविधान ने भारत के प्रत्येक नागरिक को मताधिकार प्रदान किया है।

अनुपम खेर ने भी लिखा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस भाव से आप देश के लिए काम करते हैं, उसके लिए धन्यवाद. हां, हम अपने मतदान से वह सरकार चुनते हैं जिसकी हमें जरूरत है और हम जिसके लायक हैं, तो मेरे भारतीय साथियों। हमारे लोकतंत्र के झंडे को फहराने के लिए कृपया आगामी चुनावों में मतदान करें।

अभिनेता आर माधवन ने लिखा है कि सर, देश में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आपके अविश्वसनीय जुनून को मेरा पूरा समर्थन है और आपके इस प्रयास में सहयोग करना मेरे लिए सिर्फ सम्मान और विशेषाधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है, मुझे व्यक्तिगत रूप से याद दिलाने के लिए धन्यवाद।

लोकसभा चुनाव इस साल अप्रैल और मई में होने जा रहे हैं। चुनाव 7 चरणों में होने जा रहे हैं। वोटों की गिनती 23 मई को  होगी।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअनुपम खेरलोकसभा चुनावमाधवन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?