लाइव न्यूज़ :

आखिर क्यों फिल्म इंडस्ट्री में 5 दशक बिता चुकीं फरीदा जलाल बॉलीवुड पर भड़कीं?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 17, 2019 14:37 IST

फरीदा जलाल अब तक करीब 200 फिल्मों में काम कर चुकी हैं. अपने 50 साल के करियर में उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए तो हैं

Open in App

फरीदा जलाल अब तक करीब 200 फिल्मों में काम कर चुकी हैं. अपने 50 साल के करियर में उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए तो हैं, लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं हैं. वह फिल्म इंडस्ट्री से नाराज हैं. नाराजगी इस बात से है कि फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों को एक उम्र के बाद मां और पत्नी जैसी भूमिकाएं दी जाती हैं जबकि अभिनेताओं को हमेशा अच्छे किरदार मिलते हैं.

फरीदा ने कहा, ''मेरे साथ करियर शुरू करने वाले अनुपम खेर जैसे अभिनेता वकील, डॉक्टर जैसी अलग-अलग भूमिकाएं निभाते हैं और हमें बॉर्डर वाली साड़ी देकर कहा जाता है कि मां या पत्नी का किरदार निभाएं. हमें अच्छे किरदार के लिए इंतजार करना पड़ता है.'' उनका कहना है कि एक उम्र के बाद अभिनेत्रियां भी अलग-अलग भूमिकाएं निभा सकती हैं, लेकिन यह बात कोई नहीं समझता. बॉलीवुड में इस समय भले ही महिला केंद्रित फिल्मों की बाढ़ आई हो, लेकिन यह मौका सिर्फ गिनी-चुनी अभिनेत्रियों को ही मिला है.

जलाल ने कहा, ''बॉलीवुड में महिलाओं को ध्यान में रखकर फिल्में बनाई जा रही हैं, इस बात से मैं बहुत खुश हूं और गौरवान्वित महसूस कर रही हूं. लेकिन एक उम्र के बाद यह सब रुक जाएगा और उनको अच्छे किरदार नहीं मिलेंगे. वहीदा रहमान, राखी और शबाना आजमी जैसी बड़ी अभिनेत्रियां भी अधिकतर मां की भूमिका ही निभा रही हैं.

उनके लिए अन्य किरदार नहीं लिखे जा रहे हैं. मुझे आज भी बहुत ऑफर मिल रहे हैं लेकिन मेरी अलग-अलग तरह के किरदार निभाने की बहुत इच्छा है.'' फरीदा जलाल इन दिनों हिना खान के साथ एक फिल्म में काम कर रही हैं.

टॅग्स :फरीदा जलाल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDadasaheb Phalke Awards 2018: इन बॉलीवुड हस्तियों ने बिखेरा जलवा, देखें कौन हुए शामिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?