लाइव न्यूज़ :

जॉर्जिया में फंसे भाई को भारत लाने के लिए लड़की ने सोनू सूद से मांगी मदद, भड़के फैंस ने कहा- उंगली पकड़ाओ तो हाथ पकड़ लेते हैं लोग

By अमित कुमार | Updated: July 27, 2020 16:16 IST

सोनू सूद पिछले कुछ महीनों से लगातार लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को उनसे उम्मीदें और बढ़ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद से एक बहन ने अपने भाई को वापस भारत लाने की गुजारिश की है।सोनू सूद के फैंस दीक्षा को एम्बेसी को कॉन्टैक्ट करने की सलाह दे रहे हैं। सोनू सूद लॉकडाउन के दौरान हजारों लोगों को उनके घर पहुंचाने का काम किया।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों रील लाइफ से ज्यादा रियल लाइफ में सुर्खियां बटोर रहे हैं। अक्सर एक्टर फिल्मों के कारण चर्चाओं में रहता है। लेकिन सोनू सूद पिछले कुछ समय से प्रवासी मजदूरों की मदद कर सुर्खियों में हैं। सोनू सूद लॉकडाउन के दौरान हजारों लोगों को उनके घर पहुंचाने का काम किया। इसके अलावा भी वह लोगों की हर तरह की मदद करते रहते हैं। 

यही वजह है कि लोग सोनू सूद के पास अपनी समस्याएं लेकर आ रहे हैं। सोनू सूद से एक बहन ने अपने भाई को वापस भारत लाने की गुजारिश की है। जॉर्जिया में फंसे एक स्टूडेंट की बहन दीक्षा ने ट्वीट कर सोनू सूद से कहा है कि प्लीज़ मेरे भाई को इंडिया वापस बुला दें। उन्होंने लिखा है, 'जॉर्जिया, त्बिलिसी में करीब 50 स्टूडेंट्स फंसे हैं, जो वापस इंडिया लौटना चाह रहे हैं। प्लीज मदद कीजिए सोनू सूद। मैं पूरे दिन-रात ट्वीट कर रही हूं। हमारे दादाजी भी गुजर गए हैं। पूरा परिवार इस वक्त काफी डिप्रेशन से गुजर रहा है।'

उंगली पकड़ाओ तो हाथ पकड़ लेते हैं लोग

दीक्षा के इस ट्वीट पर फैंस तरह-तरह का रिएक्शन दे रहे हैं। सोनू सूद ने दीक्षा के इस ट्वीट पर रिप्लाई दिया है। सोनू सूद ने लिखा, 'नया मिशन, काम पर लग गया हूं।' हालांकि, सोनू सूद के फैंस दीक्षा को एम्बेसी को कॉन्टैक्ट करने की सलाह दे रहे हैं। वहीं एक फैन ने लिखा- उंगली पकड़ाओ तो हाथ पकड़ लेते हैं लोग। दीक्षा के इस ट्वीट से कई लोग खफा नजर आए। 

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच