लाइव न्यूज़ :

अपार्टमेंट से कूद कर इस एक्ट्रेस ने की खुदखुशी, फिल्मों में ब्रेक के लिए कर रही थी स्ट्रगल

By मेघना वर्मा | Updated: August 30, 2019 18:22 IST

पुलिस की मानें तो मिली जानकारी के अनुसार पर्ल पंजाबी मानसिक रुप से परेशान चल रही थीं। अभी फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई जारी रखी है। पर्ल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Open in App

बॉलीवुड में काम करने की चाहत लेकर हर साल ना जाने कितने ही जवाब मुंबई सपनों के शहर का रुख करते हैं। कितने ही लोगों की किस्तम उनका साथ देती है और कितने ही लोग अपनी बदकिस्तमती को कुबूल करते हुए वापिस अपने घर आ जाते हैं। मगर कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो फिल्मों में काम ना मिलने के कारण डिप्रेशन में आज जाते हैं और अपनी जिंदगी के साथ कुछ बुरा कर बैठते हैं। ऐसा ही हुआ पंजाबी एक्ट्रेस पर्ल पंजाबी के साथ। मुंबई में रहकर स्ट्रगल करने वाली पर्ल ने बीती रात अपने अपार्टमेंट की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली।

शुक्रवार रात की इस घटना ने सभी का दिल दहला दिया है। पर्ल पंजाबी ओशिवारा के पास स्थित घर में रहती थीं। बॉलीवुड में काम करने की तमन्ना लिए वह सपनों की नगरी में सालों से बस एक ब्रेक का इंतजार कर रही थी। मगर अपनी असफलताओं के कारण निराश होकर उन्होंने मौत को गले लगा लिया। पर्ल की उम्र 22 से 25 साल तक की बताई जा रही है। 

जिस बिल्डिंग में पर्ल पंजाबी रहा करती थी वहां के गार्ड बिपिन कुमार ठाकुर ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि घटना रात में करीब 12:30 बजे हुई थी। किसी के चिल्लाने की आवाज आई और गार्ड रोड पर उस आवाज को सुनकर दौड़ पड़ा। चिल्लाने की आवाज थर्ड फ्लोर से आ रही थी। रिपोर्ट्स की मानें तो पर्ल पंजाबी का उनकी मां के साथ अक्सर झगड़ा होता था। इसी वजह से उनके फ्लोर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी। 

टाइम्स की खबर की मानें तो बताया जा रहा है कि पर्ल पंजाबी इससे पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी हैं। मगर इस बार उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस की मानें तो मिली जानकारी के अनुसार पर्ल मानसिक रुप से परेशान चल रही थीं। अभी फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई जारी रखी है। पर्ल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया ये भी जा रहा है कि पर्ल उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण की दोस्त थीं।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!