एक्ट्रेस पायल रोहतगी को हाल ही में गिरफ्तार कर लिया गया। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु के पिता मोतीलाल नेहरू पर अभद्र टिप्पणी करने पर राजस्थान पुलिस ने एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया। पायल को अब आठ दिन की हिरासत में भेज दिया गया है।
हाल ही में पायल हो मोतीलाल नेहरू पर भद्दी टिप्पणी करने पर राजस्थान पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद अब उनको आठ दिन की हिरासत में भेजा गया है। बूंदी कोर्ट में सुनवाई के बाद उनको न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
पायल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में पायल ने एक विवादित टिप्पणी की जिससे वह हिरासत में ले ली गईं। पायल के गिरफ्तार होने के बाद कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में भी उतरे थे
जानें मामला
बता दें कि एक्ट्रेस रोहतगी ने स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। उन्होंने एक विडियो जारी किया, जिसमें दावा किया था 'मुझे लगता है कि कांग्रेस परिवार ट्रिपल तलाक के खिलाफ इसलिए था क्योंकि मोतीलाल नेहरू की पांच पत्नियां थीं। साथ ही मोतीलाल नेहरू जवाहरलाल नेहरू के सौतेले पिता थे।' पायल ने इस दावे को ऐलिना रामाकृष्णा द्वारा लिखी एक बयॉग्रफी का भी हवाला दिया।