लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर वापसी के साथ तेवर में दिखीं पायल, लिखा- स्वरा भास्कर यूपी सीएम के लिए गलत भाषा का प्रयोग करती लेकिन...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 10, 2020 09:13 IST

ट्विटर अकाउंड सस्पेंड होने के बाद एक फिर से सोशल मीडिया पर पायल रोहतगी की वापसी हुई है। इस बार पायल के जबरदस्त तेवर देखने को मिले हैं

Open in App
ठळक मुद्देपायल ने दीपिका के जेएनयू जाने पर सवाल खड़े किए थेअब पायल ने स्वरा भास्कर पर सवाल उठाए हैं

पायल रोहतगी को अक्सर विवादों को आमंत्रित करते और अपने तरीके से बात को पेश करने के लिए जाना जाता है। अभिनेत्री आए दिन ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सार्वजनिक प्लेटफार्मों पर चौंकाने वाले बयान देती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर से अभिनेत्री ने  कुछ ऐसा ही किया था। पायल ने सफोरा ज़गर के बारे में ट्वीट किया था जो गर्भवती है और एक सड़क अवरुद्ध करने के लिए दिल्ली जेल के अंदर बंद है। 

सफोरा को अब जमानत देने से इनकार कर दिया गया है और इस मामले ने पहले ही हंगामा खड़ा कर दिया है। कहा सुनी के चक्कर में पायल को ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिय गया था। 

पायल रोहतगी का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड के बाद से ही उनके फैंस ने #SupportPayalRohatgi के जरिए अपना विरोध दर्ज कराया। मामला था दिल्ली हिंसा मामले में गिरफ्तार जामिया मिलिया इस्मलिया की एमफिल छात्रा सफूरा जरगर पर टिप्पणी करने का। इसके बाद ट्विटर पर काफी हंगामा मचा और उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया।

अब पायल फिर से ट्विटर पर वापस आ गई हैं। पायल ने अपने एक ट्वीट में लिखा है, 'राम राम जी! आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद। मैंने कभी भी कानून तोड़ने की कोशिश नहीं की और ना ही सड़कों पर दंगे पैदा किए। फिर भी मैं इस प्लेटफॉर्म पर टारगेट की जाती हूं। स्वरा भास्कर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन उनका अकाउंट वैलिड है, एक्टिव है और वर्किंग है।

टिकटॉक बैन की मांग

पूर्व मॉडल और ऐक्ट्रेस पायल रोहतगी ने इस वीडियो क्लिप को ट्विटर पर शेयर करते हुए टिकटॉक पर बैन लगाने की मांग की है। इसके साथ ही बीजेपी लीडर तेजिंदर बग्गा ने भी यह वीडियो शेयर करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा को टैग करते हुए टिकटॉक पर तुरंत कार्रवाई करते हुए इसे बैन करने की मांग की है।

 

टॅग्स :पायल रोहतगीस्वरा भाष्करबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!