लाइव न्यूज़ :

VIDEO: यू-ट्यूब पर धमाल मचा रहा है पवन सिंह का नया गाना 'ये लड़की सही है', बार-बार देख रहे फैंस

By अमित कुमार | Published: June 09, 2020 9:04 PM

लंबे समय बाद अनलॉक के दौरान पवन सिंह का कोई नया गाना रिलीज किया गया है। ऐसे में रिलीज होते ही गाना जमकर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है और फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं। पवन सिंह के गानों का इंतजार फैंस हमेशा बेसब्री के साथ करते रहते हैं। दुबई में शू‍ट किए गए इस गाने में पवन सिंह बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

पवन सिंह का नया गाना 'ये लड़की सही है' रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही फैंस के बीच गाने को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। विदेश में शूट किए गए इस गाने में विदेशी एक्ट्रेसेस भी नजर आ रही हैं। वीडियो यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है और फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं। पवन सिंह के गानों का इंतजार फैंस हमेशा बेसब्री के साथ करते रहते हैं। 

गाने में पवन सिंह अपने दोस्तों से एक खूबसूरत लड़की के बारे में बात कर रहे हैं और कह रहे हैं कि 'ये लड़की सही है'। दुबई में शू‍ट किए गए इस गाने में पवन सिंह बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। यशी फिल्‍म्‍स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज इस गाने को अब तक 14,31,012 बार देखा जा चुका है। लंबे समय बाद पवन सिंह का कोई नया गाना आया है, ऐसे में फैंस इसका जमकर मजा उठा रहे हैं।

बता दें कि महज 11 साल की उम्र में पवन सिंह ने अपना पहला भोजपुरी एल्बम निकला जिसका नाम था ओढ़नियां वाली से जो काफी हिट रहा। उसके बाद उन्होंने कई भोजपुरी एल्बम निकाले। लेकिन 2008 में रिलीज हुआ लॉलीपॉप लागेलू और उसका गाना जब लगावेलू जब लिपस्टिक हिले ला आरा डिस्ट्रिक जबरदस्त हिट हुआ और रातों रात पवन सिंह को स्टार बना दिया।

पवन सिंह का एक गाना सानिया मिर्जा के नथुनिया जान मारे ला काफी विवादों में रहा। 2009 में आयी भोजपुरी फिल्म प्रतिज्ञा में सशक्त अभिनय से पवन सिंह चर्चा में आये और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन किया उसके बाद पवन सिंह को बतौर अभिनेता के रूप में पहचान मिली।

टॅग्स :पवन सिंहपवन सिंह भोजपुरी सांगभोजपुरी सोंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPawan Singh Karakat LS polls 2024: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी ने उम्मीदवारी वापस ली, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और राजाराम सिंह से टक्कर

भारतPawan Singh Karakat LS polls 2024: पवन सिंह की मां प्रतिमा पुरी ने भी काराकाट सीट से नामांकन दाखिल किया, निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भोजपुरी एक्टर, आखिर वजह

भारतPawan Singh Karakat LS polls 2024: पांच बैंक में खाते, चार पहिया वाहन, मोटरसाइकिल, 31.09 लाख के गहने और 60000 रुपये नकद, पवन सिंह के पास 16.75 करोड़ रुपये की संपत्ति

भारतPawan Singh Karakat Lok Sabha seat: पवन सिंह ने भरा पर्चा, खेल बिगाड़ने अक्षरा सिंह आएंगी मैदान में!, आखिर क्या है माजरा

बॉलीवुड चुस्कीअपने घर में मृत पाई गईं भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे, मौत से कुछ घंटे पहले व्हाट्सएप पर अपलोड किया था स्टेटस

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMovie Kashmir Enigma of Paradise: मनाली की खूबसूरत वादियों में कश्मीर एनिग्मा ऑफ पैराडाइज की शूटिंग, जानें कहानी

बॉलीवुड चुस्कीरणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म, 835 करोड़ का बजट; रिपोर्ट

बॉलीवुड चुस्कीRakhi Sawant Health Update: सफलतापूर्वक हुई राखी की सर्जरी, डॉक्टरों ने निकाला ट्यूमर; एक्स हसबैंड ने बताई कैसी है तबीयत

बॉलीवुड चुस्कीअनुष्का शर्मा ने की स्मृति मंदाना से मुलाकात, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होते ही मचा तहलका

बॉलीवुड चुस्कीIllegal 3 Trailer Out: नेहा शर्मा स्टारर Illegal 3 का ट्रेलर रिलीज, कोर्टरूम ड्रामा का नए सीजन कब-कहां होगा रिलीज? जानें यहां