लाइव न्यूज़ :

'तुम बाप बनो, मैं हीरो ही ठीक हूं', जानिए शाहरुख खान ने यूजर से क्यों कहा ऐसा?

By अनिल शर्मा | Updated: February 5, 2023 10:31 IST

 'आस्क एसआरके' सेशन के दौरान एक अन्य यूजर ने फिल्म 'पठान' का 'रियल कलेक्शन' पूछ तो पर शाहरुख ने कहा-  "5,000 करोड़ प्यार, 3,000 करोड़ तारीफ, 3,250 करोड़ झप्पियां...और गिनती जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देपठान ने 11 दिन में 400 करोड़ का आंकड़ा पार करके फिर से इतिहास रच दिया है।पठान ने 11वें दिन करीब 22 करोड़ रुपये का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन किया है।

मुंबईः पठान फिल्म शाहरुख खान के करियर की बड़ी हिट साबित हो रही है। दुनियाभर में फिल्म ने 725 करोड़ से भी अधिक की कमाई कर ली है और इसका दूसरे हफ्ते में भी क्रेज बना हुआ है। 57 साल की उम्र में शाहरुख खान के ऐक्शन को देख उनके प्रशंसक काफी खुश हैं। वहीं एक यूजर ने उनसे पूछ डाला कि क्या किसी फिल्म में पिता की भूमिका निभाने का प्लान है?

दरअसल शनिवार को ट्विटर पर 'आस्क एसआरके' सेशन चल रहा था जिसमें उनके फैंस कई सारे सवाल कर रहे थे और अभिनेता उनका जवाब दे रहे थे। इस दौरान एक यूजर ने पूछा, "हीरो का रोल ही करेंगे या कभी फिल्म में हीरो/हीरोइन का पिता बनने का भी प्लान है।"  यूजर के इस सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा, "तुम बाप बनो...मैं हीरो ही ठीक हूं।"

इस दौरान एक महिला यूजर द्वारा डेट के लिए पूछने पर शाहरुख ने कह कि वह बेहद बोरिंग इंसान हैं। 'आस्क एसआरके' सेशन के दौरान एक अन्य यूजर ने फिल्म 'पठान' का 'रियल कलेक्शन' पूछ तो पर शाहरुख ने कहा-  "5,000 करोड़ प्यार, 3,000 करोड़ तारीफ, 3,250 करोड़ झप्पियां...और गिनती जारी है। (वैसे) तेरा अकाउंटेंट क्या बता रहा है?"

पठान ने 11वें दिन भी शानदार कलेक्शन किया।ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, पठान ने 11वें दिन करीब 22 करोड़ रुपये का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन किया है। शनिवार की छुट्टी का पठान को भरपूर फायदा मिला। पठान ने 11 दिन में 400 करोड़ का आंकड़ा पार करके फिर से इतिहास रच दिया है।

टॅग्स :शाहरुख़ खानबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?