लाइव न्यूज़ :

Pathaan Box Office Collection: 'पठान' ने कमाई के मामले में रचा नया इतिहास, चौथे दिन भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई जारी

By रुस्तम राणा | Updated: January 29, 2023 16:00 IST

फिल्म क्रिटिक्स और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 51.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म बुधवार 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देरिलीजिंग के पहले दिन पठान ने 55 करोड़ रुपये की कमाई की थीफिल्म ने कुल चार दिनों में 212. 50 करोड़ रुपये की कमाई की हैशाहरुख खान अभिनीत फिल्म ने चौथे दिन की 51.50 करोड़ रुपये की कमाई

Pathaan Box Office Collection: शाहरुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। रिलीज के चौथे दिन फिल्म ने 50 करोड़ के आकड़े को भी पार कर लिया है। फिल्म क्रिटिक्स और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 51.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म बुधवार 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। 

रिलीजिंग के पहले दिन पठान ने 55 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन 68 करोड़ रहा। हालांकि शुक्रवार को फिल्म की कमाई का आंकड़ा कुछ कम हुआ। यह केवल 38 करोड़ रहा, लेकिन शनिवार को फिल्म ने फिर से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए। फिल्म ने कुल चार दिनों में 212. 50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म का यह बिजनेस भारत का है। 

इस कमाई के बुते यह फिल्म केजीएफ 2 और बाहुबली 2 से काफी आगे निकल गई। क्योंकि पठान ने 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए महज 4 दिन का वक्त लिया जबकि यश की केजीएफ 2 ने 5 दिन तो प्रभास की बाहुबली ने 6 दिनों में ऐसा कर पाईं। बताते चलें कि पठान ने दुनियाभर में तीन दिनों में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली। 

पठान का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है जबकि यश राज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित है। पठान में शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वहीं सलमान खान की भी फिल्म में संक्षिप्त मौजूदगी है। 

टॅग्स :शाहरुख़ खानबॉक्स ऑफिस कलेक्शनहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम