लाइव न्यूज़ :

'पटाखा' बनकर मलाइका अरोड़ा ने की सिल्वर स्क्रीन पर वापसी, कहा- हैलो-हैलो

By विवेक कुमार | Updated: September 5, 2018 15:42 IST

Pataakha Movie Song Hello Hello out: इस जबरदस्त गाने में मलाइका ने डांस मुव्स काफी दमदार है जो आपको झूमने पर मजबूर कर देंगे। गाने में मलाइका ब्लैक कलर के घाघरा-चोली में नजर आ रही हैं, जिसमें वो कहर ढ़ा रही हैं।

Open in App

मुंबई, 5 सितम्बर: बॉलीवुड की 'मुन्नी' मलाइका अरोड़ा एक बार फिर बड़े परदे पर धूम मचने वापस आ गई हैं। फिल्म 'पटाखा' से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही मलाइका का आइटम सॉन्ग 'हैलो-हैलो' रिलीज हो चुका है। फिल्म पटाखा के इस गाने को मशहूर गीतकार गुलजार ने लिखे हैं। वहीं इस गाने को अपने संगीत से सजाया है म्यूजिक डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने।  गाने को  ‘हैलो-हैलो’ गाने को गायिका रेखा भारद्वाज ने गाया है। 

इस जबरदस्त गाने में मलाइका ने डांस मुव्स काफी दमदार है जो आपको झूमने पर मजबूर कर देंगे। गाने में मलाइका ब्लैक कलर के घाघरा-चोली में नजर आ रही हैं, जिसमें वो कहर ढ़ा रही हैं।   

बता दें कि मलाइका ने अपने सिने करियर के दौरान कई आइटम नंबर किए हैं जिनमें 'छैय्या छैय्या', 'होठ रसीले', 'मुन्नी बदनाम हुई' और 'अनारकली डिस्को चली' जैसी कई बॉलीवुड हिट्स हैं। अंतिम बार बड़े परदे मलाइका फिल्म 'डॉली की डोली' में आइटम नंबर में दिखाई दी थीं। 

फिल्म 'पटाखा' की कहानी दो सगी बहनों की है जो एक-दूसरे के खून की प्‍यासी हैं और आपस में खूब लड़ाई-झगड़ा करती हैं। फिल्म में 'दंगल गर्ल' सान्‍या मल्‍होत्रा और टीवी एक्‍ट्रेस राधिका मदान बहनों के किरदार में नजर आने वाली हैं। 'पटाखा' में सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिका में हैं।

बता दें कि डायरेक्टर विशाल भारद्वाज अपनी फिल्म ‘पटाखा’ को पहले ‘छुरियां’ नाम से रिलीज करने वाले थे, लेकिन बाद में इसका नाम बदल दिया गया। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर के अलावा, सान्या मल्होत्रा, राधिका मदान और विजय राज लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 28 सितंबर को रिलीज हो रही है।

टॅग्स :मलाइका अरोराबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच