लाइव न्यूज़ :

जया बच्चन ने कहा- फिल्म इंडस्ट्री से नाम बनाने वाले लोग इसे गटर बुला रहे, मैं इससे हूं असहमत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 15, 2020 11:28 IST

राज्यसभा सांसद जया बच्चन में फिल्म इंडस्ट्री की छवि खराब करने पर सांसद रवि किशन पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी सांसद रवि किशन पर अभिनेत्री जया बच्चन का बड़ा हमलाजया ने बिना नाम लिए कहा कि चंद लोगों को इंडस्ट्री को बदनाम नहीं किया जा सकता है

संसद के मॉनसून सत्र का आज दूसरा दिन है। कोरोना संकट के दौर में हो रहे संसद के सत्र में आज पहले राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई। ऐसे में राज्यसभा में समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने 'फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम करने की कथित साजिश' को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया।

वहीं, सपा सांसद जया बच्चन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस जगत को बदनाम करने की साजिश हो रही है और को सरकार हमारे समर्थन में आना चाहिए। जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है उन्होंने इसे गटर बुलाया, मैं पूरी तरह इससे असहमत हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि सरकार इन लोगों को बताए जिन्होंने इससे अपना नाम और प्रसिद्धि कमाई कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना बंद करें।

 जया बच्चन ने कहा कि मैं बहुत शर्मिंदा थी कि कल हमारे एक सांसद ने लोकसभा में फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ बोला, जो खुद इंडस्ट्री से हैं। ये शर्म की बात है, 'जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद करते हैं।' गलत बात है, इंडस्ट्री को सरकार का समर्थन चाहिए।

रवि किशन ने यह की थी मांग

बीजेपी सांसद एवं अभिनेता रवि किशन ने पड़ोसी देशों से ड्रग की तस्करी और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों द्वारा इसके सेवन के संबंध में NCB द्वारा की जा रही जांच का मुद्दा सोमवार को लोकसभा में उठाया था और दिशा में कड़ी कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा कि हमारे फिल्म उद्योग में इसकी पैठ हो चुकी है और NCB इसकी जांच कर रही है। गोरखपुर से बीजेपी सांसद ने कहा, 'मेरी मांग है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए और चीन तथा पाकिस्तान की साजिश पर रोक लगाई जाए।'

टॅग्स :जया बच्चनरवि किशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतBMC Elections 2026: मुंबई बीजेपी ने चुनाव प्रचार के लिए अपर्णा यादव और रवि किशन समेत यूपी के नेताओं से समर्थन मांगा

बॉलीवुड चुस्की‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

क्रिकेटIndia T20 World Cup Squad: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सफलता के बाद 3 साल बाद ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस