लाइव न्यूज़ :

'आप' सांसद राघव चड्ढा के साथ रिश्ते की अफवाहों के बीच मनीष मल्होत्रा से मिलने पहुँचीं परिणीति चोपड़ा, फैन्स ने शादी के जोड़े को लेकर कही ये बात

By अंजली चौहान | Updated: March 27, 2023 12:51 IST

परिणीति और चड्ढा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब ये अफवाह तेज हो गई है कि क्या दोनों जल्द शादी करने वाले हैं?

Open in App
ठळक मुद्देपरिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के बीच डेट की अफवाह हुई तेज परिणीति चोपड़ा रविवार को मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचींफैन्स परिणीति की शादी को लेकर लगातार उनसे सवाल कर रहे हैं

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा इन दिनों लाइमलाइट में छाये हुए हैं। दोनों को एक साथ लंच और डिनर के लिए जाते हुए देखे जाने के बाद से ही ये अफवाह तेज हो गई है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

परिणीति और चड्ढा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब ये अफवाह तेज हो गई है कि क्या दोनों जल्द शादी करने वाले हैं? इस बीच परिणीति चोपड़ा को मशहूर डिजाइन मनीष मल्होत्रा के घर जाते हुए देखा गया।

दरअसल, रविवार, 26 मार्च को एक्ट्रेस मनीष मल्होत्रा से मिलने पहुंचीं जिसके बाद उनकी वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर इस खबर के सामने आने के बाद से फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और इसलिए परिणीति शादी को जोड़ा लेने पहुंचीं हैं। 

डेट की खबरों के बीच परिणीति के डिजाइनर के घर जाने से फैन्स की उत्सुकता और बढ़ गई है। फैन्स लगातार एक्ट्रेस से सवाल कर रहे हैं कि वह कब और किस दिन राघव चड्ढा के साथ शादी करने वाली हैं। 

डिजाइनर के घर जाते हुए कैमरे में कैद हुईं एक्ट्रेस 

वैसे तो बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति ने राघव चड्ढा के साथ अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साध रखी है। अभी तक एक्ट्रेस की ओर से इस मुद्दे पर कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन इन दिनों जिस तरह परिणीति आप सांसद के साथ देखी गई ये कायस तेज हैं कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं।

इस बीच एक्ट्रेस को मनीष मल्होत्रा ​​के घर स्पॉट किया गया। पैपराजी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, परिणीति चोपड़ा मनीष मल्होत्रा ​​​​से मिलने के लिए अपनी कार से उतरते हुए देखा गया।

इस दौरान परिणीति ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था। इस बॉडीकॉन ड्रेस के साथ उन्होंने ब्लैक हील्स और ग्रीन बैग लिया था। एक्ट्रेस का लुक काफी शानदार था। 

फैन्स कर रहे मजेदार कमेंट्स 

परिणीति चोपड़ा का नया वीडियो सामने आने के बाद से फैन्स ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए पूछा राघव कहां है परिणीति? एक अन्य ने कमेंट करते हुए आशंका जताई कि कहीं आपका शादी का लहंगा भी तो पिंक कलर का नहीं होगा। इसके अलावा कई फैन्स ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। 

टॅग्स :परिणीति चोपड़ाराघव चड्ढाAam Aadmi Partyबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?