लाइव न्यूज़ :

परेश रावल ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, ट्वीट कर कहा- पोती ने दादी की नाक कटवा दी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 3, 2020 14:24 IST

परेश रावल ने अपनी एक्टिंग से फैंस को हमेशा दीवाना किया है। अब एक्टर ने हाल ही में प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देपरेश रावल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैंपरेश हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं

परेश रावल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। परेश हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। परेश अपने ही अंदाज में सभी को जवाब देते हैं। एक्टर बीजेपी की तरफ से चुनाव भी लड़ चुके हैं। परेश अपनी नायाब एक्टिंग के लिए  जाने जाते हैं। हाल ही में परेश रावल ने इशारों इशारों में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है।

हाल ही में प्रियंका गांधी को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा एक महीने के अंदर आवास खाली करने का आदेश दिया गया है। मंत्रालय की तरफ से भेजे गए पत्र में बताया गया है कि प्रियंका की एसपीजी और जेड प्लस सुरक्षा हटने के बाद से वे दिल्ली स्थिति लोधी रोड के बंगले में रहने के लिए योग्य नहीं है इसलिए उन्हें यह बंगला खाली करना पड़ेगा।

सरकार के इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस नजर आ रही है और विरोध कर रही है। कई बड़े नेताओं ने बीजेपी सरकार पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया है। वहीं कुछ बड़े नेता मांग कर रहे हैं कि प्रियंका गांधी से सरकारी आवास न लिया जाए और उन्हें वहीं रहने दिया जाए।  ऐसे में इस मुद्दे पर परेश रावल ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। परेश रावल ने ट्वीट करते लिखा है कि मुफ्त के बंगले में रहकर पोती ने दादी की नाक कटवा दी है। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि परेश ने ट्वीट में कहीं भी प्रियंका का नाम नहीं लिया है।

परेश के इस ट्वीट पर अब लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। लोग तरह तरह से अपनी प्रतिक्रिया रखते नजर आ रहे हैं। परेश को जबरदस्त कॉमेडी के लिए जाना जाता है। अनगिनत फिल्मों में परेश ने अपनी एक्टिंग की गहरी छाप छोड़ी है।

 

टॅग्स :परेश रावलप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारत51 साल बाद कांग्रेस से अलग हुए प्रद्युत बोरदोलोई?, विधानसभा चुनाव से 20 दिन पहले भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा बोले- देखते जाएं और विकेट गिरेंगे?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?