लाइव न्यूज़ :

अब हॉलीवुड भी देखगा पंकज त्रिपाठी का हुनर, खाते में आई पहली विदेशी फ‍िल्‍म

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 8, 2019 13:54 IST

एक के बाद एक बॉलीवुड की बड़ी फिल्मे करने के बाद, पंकज त्रिपाठी को अब क्रिस हेम्सवर्थ के साथ उनकी पहली अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म मिली है...

Open in App

बहुमुखी प्रतिभावान अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने दस सालों से भी ज़्यादा वक़्त तक अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स और तरीक़ों को आज़माया है। वे आजकल बॉलीवुड के कुछ सबसे अच्छे अभिनेताओं में से एक हैं।

न्यूटन, बरेली की बर्फी, स्त्री, वेब शो मिर्ज़ापुर जैसी अपनी पिछली कुछ फिल्मों में अपनी अदाकारी के यादगार जलवे दिखाने के बाद, पंकज ने अब हॉलीवुड पर अपनी नजरें टिका दी हैं। अब हमनें सुना है कि पंकज जल्द ही अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे, जिसमें कोई और नहीं बल्कि हॉलीवुड के बेहद चाहते अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ, मार्वल यूनिवर्स के एवेंजर्स के थॉर होंगे।

पिछले साल नवंबर में क्रिस अपनी पहली फ़िल्म का निर्देशन कर रहे डायरेक्टर सैम हारग्रेव की थ्रिलर फ़िल्म ढाका की शूटिंग के लिए भारत आए थे। सैम एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर, एटॉमिक ब्लॉन्ड की दूसरी यूनिट के निदेशक रहे हैं। उन्होंने मुंबई और अहमदाबाद में फिल्म के मुख्य हिस्सों की शूटिंग की थी।

इस फिल्म में कई दूसरे लोगों के अलावा गोलशिफ्ते फ़रहानी, डेविड हार्बर, रणदीप हुड्डा, मनोज बाजपेयी भी हैं। सूत्रों के अनुसार पंकज त्रिपाठी फिल्म के अगले भाग की शूटिंग के लिए बैंकॉक, थाईलैंड में फ़िल्म की कास्ट में शामिल होंगे। ऐसा पहली बार होगा कि पंकज किसी अंतर्राष्ट्रीय क्रू के साथ किसी हॉलीवुड प्रोजेक्ट में काम करेंगे। पंकज परदे पर क्रिस के साथ एक अहम किरदार में नज़र आयेंगे। ढाका, एक थ्रिलर फ़िल्म है और इसे नेटफ्लिक्स ओरिजिनल के तौर पर रिलीज़ किया जायेगा।

टॅग्स :पंकज त्रिपाठी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर द मूवी: नोट कर लें तारीख! बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देंगे गुड्डू भैया और कालीन भैया

बॉलीवुड चुस्कीStree 2 box office: 'स्त्री 2' का जलवा बरकरार, भारत में कुल कमाई हुई 564 करोड़, वैश्विक स्तर पर 1000 करोड़ के करीब

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर 3 का बोनस एपिसोड देख निराश हुए दर्शक, मुन्ना भैया का भौकाल फुस्स...

बॉलीवुड चुस्कीStree 2 box office collection: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री-2 का कलेक्शन 280 करोड़ के पार, टूट गए सारे रिकॉर्ड

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?