लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी मीडिया ने एक्टर आमिर खान को कहा 'हत्यारा', सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है ट्रोल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 18, 2020 09:53 IST

पाकिस्तान की एक कोर्ट ने 17 साल बाद एक राजनीतिक पार्टी मुहाजिर कौमी आंदोलन-हक्की (MQM) के एक आमिर खान नाम के नेता को डबल मर्डर केस में बरी किया है

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी मीडिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आती है। पाक मीडिया ने ऐसा कुछ किया है कि वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो गई है।

पाकिस्तानी मीडिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आती है। हाल ही में पाक मीडिया ने ऐसा कुछ किया है कि वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो गई है। इस बार ट्रोल होने का कारण एक्टर आमिर खान बने हैं। दरअसल हाल ही में पाकिस्तान एक न्यूज चैनल ने आमिर खान को हत्यारा बताया है।जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी फोटो छा गई है।

दरअसल पाकिस्तान की एक कोर्ट ने 17 साल बाद एक राजनीतिक पार्टी मुहाजिर कौमी आंदोलन-हक्की (MQM) के एक आमिर खान नाम के नेता को डबल मर्डर केस में बरी किया है। इस खबर को चलाते हुए पाकिस्तान के एक उर्दू चैनल ने नेता की जगह एक्टर आमिर खान की फोटो चला दी थी।

हालांकि चैनल ने कुछ ही देर में इस गलती को सुधार लिया लेकिन तब तक ये सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई थी। इसके बाद पाकिस्तान का चैनल सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुआ है।सोशल मीडिया यूजर्स ने चैनल की ओर से खबर पर लगाई आमिर तस्वीर को अपने अकाउंट पर साझा किया और पाकिस्तान को ट्रोल कर रहे हैं।  

आमिर खान की बात करें तो वह ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं।अब आमिर जल्द ही लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगे। ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का रीमेक है। इस फिल्म की शूटिंग कोरोना के कारण से बंद हो गई है। ये फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी। अब ऐसा लग रहा है कि फिल्म का क्रिसमस पर रिलीज होना मुश्किल है।

टॅग्स :आमिर खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!