लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी पत्रकार ने कंगना रनौत से कहा- हमारे देश के हीरोज के घर और ऑफिस नहीं गिराए जाते, तुलना ना करें

By अमित कुमार | Updated: September 10, 2020 15:02 IST

कंगना रनौत और महराष्ट्र सरकार के बीच बहस जारी है। दोनों ही लगातार एक-दूसरे को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअपनी दफ्तर की तोड़फोड़ वाली तस्वीर शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में पाकिस्तान लिखा था। पाकिस्तानी पत्रकार को कंगना का इस तरह उनके देश को बदनाम करना नागवार गुजरी है। पाकिस्तान की एक पत्रकार ने कंगना रनौत के ट्वीट का जवाब दिया है।

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। कंगना अपने एक बयान के कारण लगातार चर्चा में हैं। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत के केस में पुलिस का ढीला रवैया देखकर कंगना रनौत ने मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से की थी। उनके इस बयान के बाद से लगातार वह सवालों के घेरे में हैं। शिवसेना और कंगना के बीच बयानबाजी का सिलसिला अब तक जारी है। 

अपनी दफ्तर की तोड़फोड़ वाली तस्वीर शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में पाकिस्तान लिखा था।  इस बीच पाकिस्तान की एक पत्रकार ने कंगना रनौत के ट्वीट का जवाब दिया है। पाकिस्तानी पत्रकार को कंगना का इस तरह उनके देश को बदनाम करना नागवार गुजरी है। यही वजह है कि उस पत्रकार ने कंगना को एक नसीहत दे डाली है। 

पाकिस्तान का नाम आने से खफा पत्रकार मेहर तरार

दरअसल, कंगना रनौत को एक ट्वीट करते हुए जवाब में इस पत्रकार ने पाकिस्तान का नाम खराब ना करने की सलाह दी है। पाकिस्तानी पत्रकार ने लिखा है कि.. 'डियर कंगना रनौत.. अपनी राजनीतिक और दूसरी लड़ाई हमारे देश का नाम शामिल किए बिना ही लड़िए। पाकिस्तान में हमारे देश के हीरोज के घर और ऑफिस नहीं गिराए जाते हैं।'मेहर तरार नाम की एक पाकिस्तान पत्रकार का ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

बयानबाजी के पचड़े में ना पड़े कंगना रनौत 

वहीं महाराष्ट्र के मंत्री नितिन राउत का बयान भी सामने आया है।  नितिन राउत ने कंगना से इन पचड़ों से दूर रहकर फिल्मों पर ध्यान देने के लिए कहा है।  नितिन राउत ने कहा कि कंगना रनौत एक अभिनेत्री है, उनकी बयानबाजी को महत्व देना मुनासिब नहीं। उनको हिदायत देना चाहूंगा कि अपना काम अच्छे से करें, इस पचड़े में न पड़ें। महाराष्ट्र और मुंबई ने ही उन्हें शोहरत दी। जिस माटी ने उन्हें सम्मान दिया, उस माटी का ईमान रखना चाहिए। 

 

टॅग्स :कंगना रनौतशिव सेनाबृहन्मुंबई महानगरपालिकाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच