लाइव न्यूज़ :

हॉलीवुड-बॉलीवुड में बन रही फिल्मों पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- गलत बना रहे हैं पाकिस्तान की इमेज

By मेघना वर्मा | Updated: August 15, 2019 16:28 IST

हॉलीवुड पर भी बोलते हुए एक्ट्रेस मेहविश हयात ने कहा कि हॉलीवुड में भी पाकिस्तान को जैसे दर्शाया गया है उसकी क्षति को स्वीकार करना होगा। पाकिस्तान को संतुलित तरीके से दिखाया जा सकता है।

Open in App

भारत-पाकिस्तान में इस समय चल रही गहमा-गहमी पर लोगों के निरन्तर रिएक्शन्स आ रहे हैं। पाकिस्तानी एक्टर हो या एक्ट्रेस या बॉलीवुड सेलेब्स सभी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात ने भी अब पाकिस्तान की ओर से अपनी बात रखी है। 

नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में हो रहे एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थीं। जहां पर बॉलीवुड और हॉलीवुड में बन रही फिल्मों पर एक्ट्रेस भड़क पड़ी। मेहविश को नॉर्वे की प्रधानमंत्री एर्ना सोल्बर्ग ने प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 

इसी फंक्शन में मेहविश हयात ने कहा, 'हमारा पड़ोसी मुल्क दुनिया की बड़ी फिल्म इंडस्ट्री में शुमार है। इस ताकत का इस्तेमाल वे दोनों मुल्कों को साथ लाने में कर सकते थे।' एक्ट्रेस ने कहा, 'लेकिन उन्होंने क्या किया, कई फिल्में बनाई जिसमें पाकिस्तान की गलत छवि दिखाई गई। बॉलीवुड सिनेमा का इस्तेमाल आपसी समझ को बढ़ावा देने के लिए कर सकता था।'

टीवी टुडे की रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं समझती हूं कि दोनों देशों का इतिहास, राजनीति दोनों को देखते हुए न्यूट्रल रहना मुश्किल है।मगर ऐसा करने से वे देशभक्त नहीं दिखेंगे। हमें अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए शांति देने के लिए राष्ट्रवाद से ऊपर उठना होगा और स्टैंड लेना होगा। हमारे पड़ोसियों को सोचना होगा कि वे राष्ट्रवादी जोश चाहते हैं या एक शांतिपूर्ण भविष्य? हमारे पीएम इमरान कह चुके हैं कि अगर भारत एक कदम बढ़ाएगा तो वे 10 कदम बढ़ाने को तैयार हैं।'

हॉलीवुड पर भी बोलते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि हॉलीवुड में भी पाकिस्तान को जैसे दर्शाया गया है उसकी क्षति को स्वीकार करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि वो हर चीज पॉजीटिव दिखाने को नहीं कह रहीं मगर पाकिस्तान को संतुलित तरीके से दिखाया जा सकता है। एक्ट्रेस ने कहा बंदूक चलाने वाले आतंकियों और लाचार महिलाओं के अलवा भी उनके देश में बहुत सी चीजे हैं। 

उनके इस बयान को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा बनी हुई है। कुछ लोग उनके इस बयान को पाकिस्तान के बचाव में कहा जाने वाला बयान कह रहे हैं तो कुछ लोग उनका समर्थन भी कर रहे हैं। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!