लाइव न्यूज़ :

अनुष्का शर्मा की पाताल लोक ने जीता फैंस का दिल, एक्टर्स की एक्टिंग देख खुश हुए दर्शक, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ

By अमित कुमार | Updated: May 15, 2020 11:25 IST

पिछले कुछ समय से एक से बढ़कर एक वेब सीरीज को रिलीज किया गया है। 'असुर', 'भौकाल' और 'स्पेश ऑप्स' के बाद पाताल लोक लोगों का जमकर मनोरंज कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों को पाताल लोक पसंद आ रही है और वह सोशल मीडिया पर लोगों से इसे मिस नहीं करने की अपील कर रहे हैं। ड्रामा, थ्रिल और रोमांच से भरी इस वेब सीरीज को देखकर हर कोई अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहा हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी वेब सीरीज पाताल लोक ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है। सोशल मीडिया पर इस वेब सीरीज को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। हर तरफ इसकी तारीफ हो रही है। जयदीप अहलावत और अभिषेक बनर्जी स्टारर ये सीरीज क्राइम, फेक न्यूज, आतंकवाद और अन्य चीजों को बड़े ही खबसूरती के साथ दर्शकों के सामने पेश करती है।

लोगों को पाताल लोक पसंद आ रही है और वह सोशल मीडिया पर लोगों से इसे मिस नहीं करने की अपील कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो इस वेब सीरीज को मिर्जापुर से भी बेहतर बता दिया है। फिल्में रिलीज नहीं होने के कारण इन दिनों लोग वेब सीरीज को ही देखना पसंद कर रहे हैं। ड्रामा, थ्रिल और रोमांच से भरी इस वेब सीरीज को देखकर हर कोई अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहा हैं। 

अनुष्का शर्मा के बाद नेटफ्लिक्स पर शाहरुख खान द्वारा निर्मित हॉरर वेबसीरीज ‘बेताल’ का प्रसारण 24 मई से शुरू होगा। वेबसीरीज का लेखन और निर्देशन पैट्रिक ग्राहम ने किया है जिन्होंने इससे पहले एक अन्य हॉरर वेबसीरीज‘घोल’ बनाई थी। निखिल महाजन वेबसीरीज के सह निर्देशक हैं और शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के अलावा गौरव वर्मा इसके सह निर्माता हैं। 

अब बेताल का ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है।'बेताल' का ट्रेलर खुद शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है, जो सबका खूब ध्यान खींच रहा है। वेबसीरीज का ट्रेलर हॉरर और थ्रिलर से भरपूर है, जो फैंस में एक्साइटमेंट लाने के लिए काफी है।

पढ़िए पाताल लोक देखने के बाद लोगों का रिव्यू:

टॅग्स :अनुष्का शर्मावेब सीरीजबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच