लाइव न्यूज़ :

OTT Releases This Week: 'भक्षक' से लेकर 'गुंटूर करम' तक...वीकेंड पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, देखें ये वेब सीरीज

By अंजली चौहान | Updated: February 10, 2024 11:11 IST

द नन II, भक्षक, गुंटूर करम और कैप्टन मिलर सहित कई फिल्में और वेब सीरीज़ नेटफ्लिक्स, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो, डिज़नी + हॉटस्टार और जियोसिनेमा जैसे प्लेटफार्मों पर रिलीज़ हो रही हैं।

Open in App

OTT Releases This Week: यह हफ्ता मनोरंजन प्रेमियों के लिए रोमांच से भरा हुआ है क्योंकि एक के बाद एक कई वेब सीरीज रिलीज हो रही है जिनमें आपको मस्ती का डबल डोज मिलेगा। भूमि पेडनेकर की भक्षक, साउथ स्टार महेश बाबू की  'गुंटूर करम'  से लेकर हॉलीवुड हॉरर द नन 2 आपके होश उड़ा देगी।

कई फिल्में और वेब सीरीजनेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम वीडियो, जियोसिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं। ऐसे में तैयार हो जाइए इस वीकेंड पर अपना दिन अच्छा बनाने के लिए और हमारी इस खबर के जरिए अपने पसंद की फिल्म को चुने और देखें...

आर्या सीजन 3 भाग 2

सुष्मिता सेन स्टारर वेब सीरीज का तीसरा सीजन डिज़्नी+हॉटस्टार पर 9 फरवरी को स्ट्रीम हो चुका है। जो फैन्स इसके दो पार्ट देख चुके हैं और तीसरे का इंतजार कर रहे उनके लिए शानदार मौका है। वेब सीरीज में सुष्मिता का फुल एक्शन नजर आया है। क्राइम/थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए यह सीरीज बेस्ट है।

द नन-2

पहली फिल्म के चार साल बाद, सिस्टर आइरीन का फिर से द नन वालक से सामना होता है, इस बार एक फ्रांसीसी बोर्डिंग स्कूल में, जिससे डरावनी घटनाओं की एक श्रृंखला शुरू हो जाती है। 2018 की ब्लॉकबस्टर द नन की बहुप्रतीक्षित सीक्वल और द कॉन्ज्यूरिंग यूनिवर्स की आठवीं किस्त, द नन II आखिरकार इस हफ्ते JioCinemas पर रिलीज हो गई है। माइकल चाव्स द्वारा निर्देशित, द नन II सिस्टर आइरीन (ताइसा फार्मिगा) के इर्द-गिर्द घूमती है, क्योंकि वह पहली फिल्म की घटनाओं के पांच साल बाद एक बार फिर राक्षस नन वालक के साथ आमने-सामने आती है। हॉरर से भरपूर द नन अच्छे-अच्छों का पसीना छुड़ाने में कामयाब है।

भक्षक

पत्रकार के रूप में भूमि पेडनेकर की एक्टिंग का जलवा भक्षक में दर्शकों को भरपूर मिला है। एक आश्रय स्थल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को दिखा रही यह सीरीज समाज को आईना दिखा रही है। 9 फरवरी को यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है भक्षक ड्रामा, थ्रिलर से भरपूर है। 

गुंटूर करम

यह एक्शन ड्रामा एक लड़के द्वारा अपनी माँ को उसके परिवार में वापस लाने के बारे में है। 9 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म महेश बाबू के फैन्स के लिए उत्सुकता से भरी है। महेश बाबू के साथ इसमें श्रीलीला, मीनाक्षी चौधरी, राम्या कृष्णा, जयराम, प्रकाश राज, जगपति बाबू हैं। नेटफ्लिक्स पर यह 9 फरवरी को आ चुकी है। 

कप्तान मिलर

स्वतंत्रता-पूर्व भारत में, ब्रिटिश सेना का एक पूर्व सैनिक एक बहादुर यात्रा पर आधारित कप्तान मिलर एक एक्शन, ड्रामा है। इसमें धनुष, शिव राजकुमार, संदीप किशन, प्रियंका अरुल मोहन, जॉन कोककेन जैसे कलाकार हैं। इसे प्राइम वीडियो आसानी से देखा जा सकता है क्योंकि 9 फरवरी को यह स्ट्रीम हो गई है। 

खिचड़ी 2: मिशन पंथुकिस्तान

खिचड़ी में पारेख परिवार हंसी और मनोरंजन का फुल पैक है। कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह सीरीज बेस्ट है। इसमें अनंग देसाई, वंदना पाठक, सुप्रिया पाठक, राजीव मेहता, जेडी मजेठिया समेत अन्य कलाकार शामिल है। सीरीज ZEE5 पर मौजूद है। 

टॅग्स :नेटफ्लिक्सवेब सीरीजभूमि पेडनेकरफिल्मआगामी फिल्मजियो प्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम