लाइव न्यूज़ :

विक्की-कैटरीना वेडिंगः शाही शादी की फुटेज के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म ने दिया इतने करोड़ का ऑफर, रिपोर्ट में दावा

By अनिल शर्मा | Updated: December 7, 2021 12:57 IST

शादी सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा शहर के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में होगी। सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन ने शुक्रवार को कहा था कि विवाह के दौरान कानून व्यवस्था पर चर्चा के उद्देश्य से जिला प्रशासन के अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे शादी सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा शहर के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में होगीजिन लोगों ने वैक्सीन की खुराक नहीं ली है, उनके लिए आरटी पीसीआर जांच अनिवार्य है

राजस्थानः बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल राजस्थान पहुंच चुके हैं। दोनों 9 दिसंबर को सात फेरे लेंगे। विक्की-कैटरीना की शादी बहुत ही गुप्त रखी गई है। यही वजह है कि  शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए गेस्ट कोड जारी किया गया है। खबर है कि बॉलीवुड कपल की शाही शादी की फुटेज के लिए एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने काफी बड़ी रकम ऑफर की है। 

विक्की-कैट की शादी के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म ने दिया 100 करोड़ रुपए का ऑफर 

दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बड़ी ओटीटी कंपनी ने विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी के वीडियोज और तस्वीरों को पाने के लिए 100 करोड़ रुपए का ऑफर दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म दोनों की तस्वीरों और वीडियोज फुटेज को अपने प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करेगा। फुटेज में शादी की सभी रस्मों से लेकर शामिल होनेवाले मेहमानों की तस्वीरों, वीडियो और दुल्हा-दुल्हन के खास रिश्तेदारों के इंटरव्यू शामिल रहेंगे, जिन्हें लाइव स्ट्रीम करने की योजना है। यही वजह है कि इस कंपनी ने विक्की और कटरीना को इतनी मोटी रकम ऑफर की है।

विवाह समारोह 7 से 9 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे

गौरतलब है कि इससे पहले कहा गया था कि विक्की और कैटरीना की शादी के वीडियो फुटेज और तस्वीरें के लिए एक विदेशी मैगजीन से करार हुआ है। कैट और विक्की की डेटिंग की खबरें एक साल से अधिक समय से चल रही हैं, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को कभी सार्वजनिक नहीं किया। विवाह समारोह 7 से 9 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे, जिसमें संगीत और मेहंदी आदि शामिल हैं। सूत्र ने कहा, “उनकी शादी सादगी से होने जा रही है, जिसमें केवल पारिवारिक लोग और करीबी दोस्त शामिल होंगे। दोनों बाद में फिल्म उद्योग के लोगों के लिए एक समारोह की मेजबानी करेंगे।

शादी सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा शहर के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में होगी

शादी सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा शहर के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में होगी। सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन ने शुक्रवार को कहा था कि विवाह के दौरान कानून व्यवस्था पर चर्चा के उद्देश्य से जिला प्रशासन के अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई थी। किशन ने यह भी कहा था कि कोरोना वायरस महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए गए हैं कि सभी मेहमानों का टीकाकरण होना चाहिए। उन्होंने कहा था, ''जहां तक ​​हमें बताया गया है, सात से 10 दिसंबर तक चलने वाले विवाह समारोह में 120 मेहमान शामिल होंगे। जिन लोगों ने वैक्सीन की खुराक नहीं ली है, उनके लिए आरटी पीसीआर जांच अनिवार्य है।'

टॅग्स :विक्की कौशलकैटरीना कैफहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!