लाइव न्यूज़ :

भूख-प्यास से बेहाल महिला की स्टेशन पर हुई मौत, तो डायरेक्टर ने कहा-अभी भी पीएम केयर फंड के साथ क्या हो रहा है इसकी चिंता नहीं है...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 28, 2020 07:39 IST

भीषण गर्मी और भूख से बेहाल होकर बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने दम तोड़ दिया, इस झकझोर देने वाली खबर पर बॉलीवुड डायरेक्टर ने ट्वीट किया है

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के कहर के बीच देश के हालत बद से बदतर होती जा रहे हैंकई मजदूर पैदल ही घर को निकल गए हैं

कोरोना के कहर के बीच देश के हालत बद से बदतर होती जा रहे हैं। ऐसे में कई मजदूर पैदल ही घर को निकल गए हैं। इसके बावजूद भूखे-प्यासे सैकड़ों-हजारों किलोमीटर दूर का सफर तय कर रहे हैं। इसी बीच गर्मी का कहर भी जारी हो गया है। इसी बीच एक दिल को झकझोर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वायरल हुआ है।यह वीडियो एक रेलवे स्टेशन का है, जहां एक बच्चा फर्श पर लेटी अपनी मां से खेल रहा है। उसे जगाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसे नहीं पता की उसकी मां अब हमेशा के लिए सो चुकी है।

इस घटना की हिला देने वाली तस्वीरें भी सामने आई हैं।  इस खबर पर सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर (Onir) ने इस घटना को लेकर ट्वीट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

ओनिर (Onir) ने ट्वीट किया:  "शर्म करो. इसी तरह हम प्रवासियों से व्यवहार करते हैं, और लोगों को अभी भी पीएम केयर फंड के साथ क्या हो रहा है इसकी चिंता नहीं है। कृपया इसका उपयोग जीवन को बचाने के लिए करें। बच्चा स्टेशन पर अपनी मृत मां को जगाने की कोशिश कर रहा है। ओनिर ने इस तरह झकझोर देने वाली इस खबर पर यह रिएक्शन दिया है। ट्विटर यूजर्स उनके ट्वीट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि महिला जमीन पर पड़ी हुई है और उसे एक कपड़े से ढका गया है, लेकिन उसका बच्चा उसके 'कफन' से खेल रहा है और उसे हटाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जाहिर तौर पर मां उसकी बात नहीं सुन रही

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि भीषण गर्मी में चार दिन से ट्रेन में भूखी महिला की मौत हो गई। मां के पति के हवाले कहा जा रहा है कि गुजरात से शुरू हुआ 4 दिन के लंबे सफर ने उसकी पत्नी की जान ले ली। उसे कटिहार जाना था। वहीं, एक मुंबई से एक दर्दनाक दास्तां सामने आई है। यहां अपने गांव जाने के लिए एक महिला चिलचिलाती धूप में घंटों खड़ी रही। इंतजार लंबा होता गया और आखिरकार कड़ी धूप से उसकी तबीयत खराब हो गई। अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच