लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद के ठिकानों पर आयकर विभाग ने तीन दिनों तक किया सर्वे, करीबियों का दावा- सरकार ने दिया था पद्मश्री का प्रस्ताव लेकिन...

By अनिल शर्मा | Updated: September 18, 2021 13:36 IST

इस बीच सोनू सूद के करीबियों ने दावा किया है कि सोनू सूद को बीजेपी ने पद्मश्री का प्रस्ताव दिया था जिसपर अभिनेता ने कोई जवाब नहीं दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद के करीबी ने दावा किया है कि सोनू सूद को बीजेपी ने पद्मश्री का प्रस्ताव दिया थाकरीबी ने उन अफवाहों को भी खारिज किया, जिसके तहत उनके NGO में अज्ञात रकम की बातें की जा रही हैं

मुंबईः अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ कथित कर चोरी की जांच को लेकर आयकर विभाग ने तीन दिनों तक उनके अलग-अलग ठिकानों पर सर्वे किया।शुक्रवार को मुंबई, नागपुर और जयपुर में उनके कई परिसरों पर छापेमारी की गई। विभाग ने बुधवार को 48 वर्षीय अभिनेता और उनसे जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी जो जारी है। उन्होंने कहा था कि तलाशी अब मुंबई, नागपुर और जयपुर में और स्थानों पर की जा रही है।

इस बीच सोनू सूद के करीबियों ने दावा किया है कि सोनू सूद को बीजेपी ने पद्मश्री का प्रस्ताव दिया था जिसपर अभिनेता ने कोई जवाब नहीं दिया था। दैनिक भास्कर ने सोनू सूद के करीबियों के हवाले से लिखा है कि सोनू को पद्मश्री का प्रस्ताव दिया था, लेकिन सोनू ने उस पर कोई जवाब नही दिया था। इसके साथ ही करीबी ने उन अफवाहों को भी खारिज किया, जिसके तहत उनके NGO में अज्ञात स्रोतों से मिली रकम की खबरें फैल रही हैं।

करीबी ने अज्ञात रकम को लेकर कहा कि ये सब बातें झूठ हैं। अगर हमारी संस्था में कोई एक रुपया भी दान करता है तो उससे पैन कार्ड मांगे जाते हैं। इसके बिना हमारा पोर्टल इसे स्वीकार ही नहीं करेगा। करीबी ने सिंगापुर में एनजीओ का कार्यालय होने की खबर को भी झूठ बताया। उसने कहा कि एनजीओ ही छ महीने पहले बना तो वहां दफ्तर कैसे खोल लेंगे। इसका कार्यालय सिर्फ मुंबई में ही है, हां लेकिन मैनेजर दुबई में रहता है।

करीबी ने खुलासा किया कि सरकार से पद्मश्री का प्रस्ताव आया था, पर सोनू सूद ने कोई जवाब नहीं दिया था। ऐसा कतई नहीं था कि सोनू बीजेपी से अवॉर्ड चाहते थे। कोरोना काल में सोनू की कोई भी सेवा किसी भी तरह की चाह के मद्देनजर नहीं थी, उन्‍हें बदले में कुछ भी नहीं चाहिए।

गौरतलब है कि मुंबई और लखनऊ में कम से कम आधा दर्जन स्थानों पर बुधवार को कार्रवाई की गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सूद से जुड़ा एक रियल इस्टेट सौदा और कुछ अन्य वित्तीय लेनदेन विभाग की जांच के दायरे में हैं। अभिनेता ने पिछले साल कोविड-19 महामारी के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचने में मदद कर सुर्खियां बटोरी थीं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने हाल में घोषणा की थी कि सूद आम आदमी पार्टी की सरकार के ‘देश का मेंटॅर’ कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर होंगे, जिसके तहत छात्रों को अपने करियर के विकल्प के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। केजरीवाल ने शनिवार को कहा था कि भारत के उन लाखों परिवारों की प्रार्थनाएं सूद के साथ हैं, जिन्हें मुश्किल समय में उनका साथ मिला।

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड गॉसिपBJPआयकरआयकर विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल