लाइव न्यूज़ :

कभी ऑस्ट्रेलिया में धोई थी गाड़ियां, आज है बॉलीवुड का चहेता एक्टर और सिंगर, जन्मदिन पर विशेष

By वैशाली कुमारी | Updated: November 26, 2021 17:36 IST

26 नवंबर 1988 को खन्ना में जन्मे जस्सी का असली नाम जसदीप सिंह गिल है। जस्सी आज 33 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं जसदीप के जस्सी बनने की कहानी।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म पंगा में उन्होंने कंगना रनौट के पति का रोल निभाया था उन्होंने अबतक   ‘लादेन’, ‘गबरू’, ‘नखरे’, 'निकले करंट' और 'ओए होए होए' जैसे कई सुपरहिट गाने दिए हैं

'ओहो डेडी जी दे कैश उत्थे करी जावे ऐश साडा बापू जिमीदार किथो लेके देवे कार' यही वो गाना था जिसने जस्सी गिल को गायकी में सफलता की ऊंचाइयों पर खड़ा कर दिया। अपने गायकी के सफर में उन्होंने अबतक   ‘लादेन’, ‘गबरू’, ‘नखरे’, 'निकले करंट' और 'ओए होए होए' जैसे कई सुपरहिट गाने दिए हैं।

पंजाबी इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में हाथ आजमाने की कोशिश की और फिल्म ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ में नजर आए। फिल्म सफल रही तो पंगा में भी काम मिला जिसमें उन्होंने कंगना के पति का रोल निभाया। 

शुरुआती संघर्ष के बाद इंडस्ट्री में उनकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई है कि हिंदी क्षेत्रों में भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं। 26 नवंबर 1988 को खन्ना में जन्मे जस्सी का असली नाम जसदीप सिंह गिल है। जस्सी आज 33 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं जसदीप के जस्सी बनने की कहानी और आखिर क्यों सिंगर बनने के पहले उन्हें लोगों की गाड़ियां धोनी पड़ी ? 

इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले जस्सी गिल को इस शोहरत के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा, पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का उनका सफर काफी लंबा रहा। जस्सी बचपन से ही म्यूजिक के बेहद शौकीन थे। अपने इसी शौक को पूरा करते हुए उन्होंने साल 2013 में अपना पहला एल्बम बेचमैट रिलीज किया। पहले गाने से ही जस्सी सुपरस्टार बन गए। हालाकि इस म्यूजिक एल्बम को रिलीज करने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे ऐसे में उन्होंने 

ऐसे में वह ऑस्ट्रेलिया में रह रहीं अपनी बहन के पास गए और वहां तीन महीनों तक लोगों की गाड़िया धोईं। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। म्यूजिक में कामयाब होने के बाद उन्हें पंजाबी फिल्मों में भी काम मिलने लगा, और आज जस्सी किसी परिचय के मोहताज नहीं है।

टॅग्स :Jassie Gillबॉलीवुड सिंगरहैप्पी बर्थडेhappy birthday
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीबिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड सिंगर बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी, ऐसा न करने पर दी गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?