लाइव न्यूज़ :

कॉमेडी फिल्म ‘जनहित में जारी’ में नजर आएंगी नुसरत भरूचा, अभिनेत्री ने साझा किया मोशन पोस्टर

By अनिल शर्मा | Updated: September 23, 2021 15:39 IST

फिल्म में अनुंद ढाका, अन्नू कपूर और परितोष त्रिपाठी भी नजर आएंगे। इसका निर्माण विनोद भानुशाली के बैनर ‘भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड एंड थिंक इंक पिक्चर’ और ‘श्री राघव एंटरटेनमेंट एलएलपी’ के तहत होगा।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म में अनुंद ढाका, अन्नू कपूर और परितोष त्रिपाठी भी नजर आएंगे फिल्म की कहानी राज शांडिल्य ने लिखी है

मुंबईः अभिनेत्री नुसरत भरूचा कॉमेडी फिल्म ‘जनहित में जारी’ में नजर आएंगी। फिल्म के निर्माताओं ने बृहस्पितवार को यह जानकारी दी। फिल्म की कहानी राज शांडिल्य ने लिखी है और जय बंतू सिंह इस फिल्म के साथ बतौर निर्देशक अपनी पारी का आगाज करेंगे।

निर्माताओं ने एक बयान में कहा, "प्यार का पंचनामा" सीरीज, "सोनू के टीटू की स्वीटी" और "छलांग" जैसी फिल्मों में एक्टिंग के लिए जानी जाने वाले भरुचा नई फिल्म में एक बहुत ही "अलग कैरेक्टर" निभाएंगी।

फिल्म में अनुंद ढाका, अन्नू कपूर और परितोष त्रिपाठी भी नजर आएंगे। इसका निर्माण विनोद भानुशाली के बैनर ‘भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड एंड थिंक इंक पिक्चर’ और ‘श्री राघव एंटरटेनमेंट एलएलपी’ के तहत होगा। नुशरत ने सोशल मीडिया पर फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी किया है। उन्होंने लिखा-  एक वुमनिया सब पे भारी, ये सूचना जनहित में जारी।

 'जनहित में जारी' के अलावा भरूचा अगली बार हॉरर फिल्म 'छोरी', अक्षय कुमार अभिनीत 'राम सेतु' और 'हुरदंग' में सनी कौशल के साथ नजर आएंगी।

टॅग्स :नुसरत भरूचाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!