लाइव न्यूज़ :

अब पुलवामा अटैक पर फिल्म बनाने की होड़, कई फिल्मकार करा रहे हैं टाइटल की बुकिंग

By भाषा | Updated: March 2, 2019 14:57 IST

पिछले दिनों पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में 40 भारतीय जवानों के मारे जाने और फिर बालाकोट में भारत की एयर स्ट्राइक जैसे घटनाक्रमों ने बॉलीवुड फिल्मकारों को एक नया विषय दे दिया है.

Open in App

भारत के उड़ी सेक्टर पर पाकिस्तान द्वारा 2016 में किए गए अटैक के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर करीब दो महीने पहले ही फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' रिलीज हुई है. यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है. देशभक्ति से लबरेज इस फिल्म के 'हाउज द जोश' जैसे डायलॉग काफी लोकप्रिय हुए. 'उरी' का असर अभी उतरा भी नहीं था कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक 2 करने की नौबत आ गई.

 पिछले दिनों पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में 40 भारतीय जवानों के मारे जाने और फिर बालाकोट में भारत की एयर स्ट्राइक जैसे घटनाक्रमों ने बॉलीवुड फिल्मकारों को एक नया विषय दे दिया है. कई फिल्म निर्माताओं में इस घटना पर फिल्म बनाने की होड़ लग गई है. उन्होंने इसके लिए टाइटल रजिस्टर्ड करना भी शुरू कर दिया है. 'अभिनंदन' के नाम पर भी बुकिंग कुछ प्रोड्यूसर्स जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के नाम पर भी टाइटल रजिस्टर्ड कराना चाहते हैं, जो पाकिस्तानी हमलावर विमानों को खदेड़ने के दौरान हुए विमान हादसे के चलते पाकिस्तानी आर्मी के हाथ लग गए थे. 

एक रिपोर्ट की मानें तो देश में हुई हालिया घटनाओं के बाद इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के पास टाइटल बुक कराने के लिए एप्लीकेशन की बाढ़ आ गई है. ये टाइटल पुलवामा में हुए आतंकी हमले, बालाकोट में आईएएफ की एयर स्ट्राइक और विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान से जुड़े हुए हैं. जिस तरह के टाइटल बुक कराए जा रहे हैं, उनमें हैं- 'पुलवामा : द डेडली अटैक', 'पुलवामा अटैक वर्सेस सर्जिकल स्ट्राइक 2.0', 'बालाकोट', 'सर्जिकल स्ट्राइक 2.0', 'अभिनंदन', 'विंग कमांडर अभिनंदन' आदि शामिल हैं. 

एसोसिएशन के एक सूत्र ने दावा किया कि विक्रम मल्होत्रा के अबुनदंतिया एंटरटेनमेंट और भूषण कुमार की टी-सीरीज ने भी टाइटल रजिस्टर कराने के लिए एप्लीकेशन डाली है. इसके साथ प्रोडक्शन हाउस को 250 रु. और 18 परसेंट जीएसटी के साथ अपना टाइटल और उसके कुछ विकल्पों को सबमिट करना होता है. 

26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर बालाकोट में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को जमींदोज कर दिया. रिपोर्ट के मुताबिक इसी दिन एसोसिएशन के ऑफिस में इस घटनाक्रम से संबंधित टाइटल बुक कराने के लिए सबसे ज्यादा भीड़ थी. कम से कम पांच प्रोडक्शन हाउस के लोग टाइटल रजिस्टर्ड कराने पहुंचे थे.

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाआगामी फिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर द मूवी: नोट कर लें तारीख! बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देंगे गुड्डू भैया और कालीन भैया

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीGodaan Poster Release: प्रमोद सावंत ने किया फिल्म 'गोदान' का पोस्टर विमोचन; कहा- "भारतीय संस्कृति और गौ-सेवा को बढ़ावा देने वाली यह फिल्म सराहनीय है"

बॉलीवुड चुस्कीIkkis Release Date: क्रिसमस पर रिलीज होगी अगस्त्य नंदा की 'इक्कीस', रिलीज डेट का हुआ ऐलान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?