लाइव न्यूज़ :

अब T Series के साथ मिलकर धमाल मचाएंगी श्रीलंकन सेन्सेशन योहानी, 'मानिके मगे हिते' गाने से रातों रात बानी थीं स्टार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 17, 2022 16:21 IST

मामले में श्रीलंकाई सनसनी योहानी ने कहा, ''इस गाने ने सचमुच मेरी जिंदगी बदल दी और मैंने कभी नहीं सोचा था कि इसका इतना असर पड़ेगा।"

Open in App
ठळक मुद्देटी सीरीज ने श्रीलंकाई सनसनी योहानी को साइन किया है।भूषण कुमार को म्यूजिक की अच्छी समझ है। यही कारण है कि उन्होंने श्रीलंकाई सनसनी योहानी को साइन किया है।

वायरल सेंसेशन योहानी को आज हर कोई जानता है, उनके सोंग मनिके ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था, और अब भूषण की टी सीरीज ने योहानी को अपने लेबल अंतर्गत बतौर एक्सक्लूसिव आर्टिस्ट साइन किया है। इस खबर से फैंस के बीच खुशी का माहौल है। 

टी सीरीज ने श्रीलंकाई सनसनी योहानी को साइन किया

गुरु रंधावा, जुबिन नौटियाल, तुलसी कुमार, सचेत-परंपरा, हनी सिंह, पायल देव सहित कई और जबरदस्त कलाकार टी सीरीज के अंतर्गत आते हैं। ऐसे में अब उन्होंने श्रीलंकाई सनसनी योहानी को साइन किया है जिनका गाना 'मानिके मगे हिते' ने इंटरनेट पर सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। 

भूषण कुमार म्यूजिक पर रखते हैं पैनी नजर

म्यूजिक के बारे में बखूबी जानकारी रखने वाले भूषण कुमार उभरते हुए प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किए जाने के लिए जाने जाते हैं। नए क्षेत्र में प्रवेश करते हुए, संगीत मुगल न केवल अपने देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी योहानी के साथ एक बार फिर विश्व स्तरीय एंटरटेनर्स का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।

क्या कहना है भूषण कुमार का

भूषण कुमार कहते हैं कि," योहानी जैसे प्रतिभाशाली संगीतकार को टी-सीरीज़ परिवार में शामिल करके हम बेहद रोमांचित हैं। हम हमेशा म्यूजिकल ट्रेंड्स में सबसे आगे रहे हैं और योहानी जैसे कलाकारों के साथ हम दर्शकों को कुछ रिकॉर्ड-तोड़ और चार्ट-टॉपिंग संगीत लाने की उम्मीद करते हैं। ”

क्या कहती है श्रीलंकन सेन्सेशन योहानी

इस पर योहानी कहती हैं, ''इस गाने ने सचमुच मेरी जिंदगी बदल दी और मैंने कभी नहीं सोचा था कि इसका इतना असर पड़ेगा। श्री भूषण कुमार और सबसे बड़े म्यूजिक लेबल टी सीरीज द्वारा साइन किए जाना किसी भी कलाकार के लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मैं बेहद उत्साहित, अभिभूत और आभारी हूं।" 

टॅग्स :टी-सीरीजश्रीलंकाBhushan Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?