लाइव न्यूज़ :

विख्यात मलयाली अभिनेत्री शारदा कोझिकोड का निधन, उम्र संबंधी बिमारियों से पीड़ित थीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 9, 2021 13:53 IST

अभिनेत्री उम्र संबंधी बिमारियों से पीड़ित थीं और बीते कुछ समय से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देशारदा ने 1979 में ‘अंगाकुरी’ में अभिनय करके रुपहले पर्दे पर पदार्पण किया थावह कोझिकोड की रहने वाली थीं इसलिए उन्हें कोझिकोड शारदा के नाम से जाना जाता था

कोझिकोडः मलयाली फिल्म और टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री कोझिकोड शारदा का मंगलवार को यहां एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया। वह 84 साल की थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री उम्र संबंधी बिमारियों से पीड़ित थीं और बीते कुछ समय से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

लोकप्रिय थियेटर कलाकार के रूप में शारदा ने 1979 में ‘अंगाकुरी’ में अभिनय करके रुपहले पर्दे पर पदार्पण किया था। 1980 के दशक के मध्य के दौरान, उन्होंने आईवी ससी की फिल्मों 'अनुबंधम', 'नाल्क्कावाला', 'अन्यारुदे भूमि' में अभिनय किया। वह 'उत्सव पित्तेनु', 'साधयम', 'सल्लपम', 'किलीचुंदन मम्पाझम', 'अम्मालिलीकुडु', 'नंदनम', 'युगपुरुष', 'कुट्टी सरंकू' और 'एन्नु निंते मोइदीन' सहित 80 से अधिक अविश्वसनीय फिल्मों का हिस्सा रही हैं। 

'सल्लपम' में उनका किरदार यादगार भूमिकाओं में से एक था। कोझीकोड शारदा ने टेलीविजन धारावाहिकों में भी अभिनय किया है और टीवी दर्शकों के बीच एक लोकप्रिय चेहरा हैं।

वह कोझिकोड की रहने वाली थीं इसलिए उन्हें कोझिकोड शारदा के नाम से जाना जाता था। केरल विधानसभा के अध्यक्ष एम बी राजेश, लोक निर्माण मंत्री मोहम्मद रियास, संस्कृति मामलों के मंत्री साजी चेरियन ने शारदा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

टॅग्स :साउथ सिनेमाहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!