लाइव न्यूज़ :

FTII में छात्रों के प्रदर्शन का असर, अब संस्थान में पुणे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की कोई फिल्म नहीं दिखाई जाएगी

By भाषा | Updated: January 8, 2020 18:44 IST

एफटीआईआई में जिन फिल्मों को दिखाया जाना था अब उन्हें राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय (एफएफएआई) कोथरूड परिसर भेज दिया गया है। फिल्म महोत्सव की शुरुआत नौ जनवरी से होगी और इसका समापन 16 जनवरी को होगा।

Open in App

भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) में छात्रों के प्रदर्शन और तकनीकी खराबी के चलते संस्थान में पुणे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (पीआईएफएफ) में दिखाई जाने वाली किसी फिल्म का प्रदर्शन नहीं होगा।

एक अधिकारी ने बताया कि एफटीआईआई में जिन फिल्मों को दिखाया जाना था अब उन्हें राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय (एफएफएआई) कोथरूड परिसर भेज दिया गया है। फिल्म महोत्सव की शुरुआत नौ जनवरी से होगी और इसका समापन 16 जनवरी को होगा।

पीआईएफएफ के उप निदेशक (कार्यक्रम एवं फिल्म) विशाल शिंदे ने बताया, ‘‘कुछ तकनीकी मुद्दों और मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए हमने संस्थान में होने वाली स्क्रीनिंग को कहीं और कराने का फैसला किया है।’’

साठ देशों से 1,900 प्रविष्टियां मिली हैं जिनमें से 191 फिल्में पीवीआर, आईनॉक्स, एनएफएआई के विधि महाविद्यालय मार्ग और कोथरूड परिसर में दिखाई जाएंगी। एफटीआईआई के निदेशक भूपेंद्र कनथोला ने कहा कि संस्थान में फिल्में नहीं दिखाई जाएंगी, लेकिन निर्णायक मंडलों एवं कार्यशालाओं के जरिए इसकी भागीदारी गैर प्रभावित रहेगी।

संस्थान में फिल्मों का प्रदर्शन नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘कुछ अपरिहार्य कारणों के चलते फिल्में अन्य जगहों पर दिखाई जा रही हैं।’’

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच