लाइव न्यूज़ :

Nirbhaya Case: दोषियों को फांसी में देरी पर ​ऋषि कपूर का फूटा गुस्सा, कहा- तारीख पे तारीख...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 3, 2020 11:08 IST

निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को मंगलवार सुबह छह बजे फांसी होनी थी। लेकिन फांसी पर पटियाला हाउस कोर्ट ने अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे सोमवार को एक बार फिर से निर्भया के दोषियों की फांसी टल गई है। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने भी इस पर गुस्सा जाहिर किया है।

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही ऋषि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर बेवाकी से अपनी बात रखते नजर आते हैं। ऋषि हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर बोलते हैं।पूरा देश निर्भया केस के हर पहलू पर नजर टिकाए बैठा हैं। सभी ये जानना चाहते हैं कि आखिर कब निर्भया के दोषियों को सजा मिलेगी।

वहीं इस पर एक्टर ऋषि कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। सोमवार को एक बार फिर से निर्भया के दोषियों की फांसी टल गई है। इस बात को लेकर हर किसी के अंदर गुस्सा देखते बन रहा है। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने भी इस पर गुस्सा जाहिर किया है।

हर कोई एक लंब समय से हर को निर्भया के दोषियों के फांसी सजा के लिए इंतजार कर रहे है। बीते लंबे समय से बार बार दोषियों की फांसी लगातार टल रही है। वहीं, इस सोमवार को भी ऐसा ही हुआ जिसका अंदाजा था एक बार फिर से दोषियों की सजा टाल दी गई। इस बात पर ऋषि कपूर का गुस्सा फूट पड़ा है।

उन्होंने ट्वीटर पर अपनी एक फिल्म का फेमस डायलॉग पोस्ट किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'निर्भया केस। तारीख पे तारीख, तारीख पे तारीख, तारीख पे तारीख। 'दामिनी।' बकवास है।' ऋषि कपूर के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग तरह तरह से अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को मंगलवार सुबह छह बजे फांसी होनी थी। लेकिन फांसी पर पटियाला हाउस कोर्ट ने अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी है। इस बात से हर कोई में काफी गुस्सा है।

गौरबतल है कि ऋषि कपूर की फिल्म दामिनी 1993 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्री, अमरीश पुरी और सनी देओल ने काम किया था। फिल्म में रेप पीड़िता (मीनाक्षी) को न्याय पाने के लिए संघर्ष करते दिखाया गया था। सनी देओल ने एक वकील की भूमिका निभाई थी।वहीं सनी देओल कोर्ट मेंं कहते हैं- 'तारीख पे तारीख, तारीख पे तारीख...'।

टॅग्स :निर्भया केसऋषि कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRaj Kapoor 100th Birth Anniversary: यादों के आंगन में राज साहब का राज?, तस्वीरों को बोलते हुए कभी देखा है?

बॉलीवुड चुस्कीRishi Kapoor Birth Anniversary Special: ऋषि कपूर ने 3 साल की उम्र में स्क्रीन पर किया था डेब्यू, इस फिल्म के लिए मिला था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

क्राइम अलर्टKolkata Doctor Rape-Murder: 'बेटी ने सुसाइड किया, हमें यकीन नहीं.., 3 घंटे तक इंतजार', मृतक की पड़ोसी बोलीं, जानें सब कुछ

बॉलीवुड चुस्कीRishi Kapoor 4th Death Anniversary: पिता की बरसी पर भावुक हुई बेटी रिद्धिमा, शेयर किया इमोशनल पोस्ट, नीतू कपूर ने कुछ यूं किया याद

भारतनिर्भया, हाथरस और श्रद्धा वॉकर मामलों में पीड़ितों की वकील सीमा कुशवाह भाजपा में हुईं शामिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?