लाइव न्यूज़ :

निकिता घाग ने किताब 'ROAR LIKE A LIONESS' और गाना 'अजनबी' का किया सफल विमोचन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2025 13:17 IST

किताब सिर्फ एक किताब नहीं बल्कि एक आईना है, जो हर उस महिला को उसकी असली शक्ति और गरिमा का एहसास कराती है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं को आत्मबल, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।आवाज़, अपनी पहचान और अपनी शक्ति को फिर से पाने का प्रयास करते हैं।

मुंबईः अभिनेत्री, लेखिका, राजनेता और समाजसेवी निकिता घाग ने शनिवार को अपनी बहुचर्चित किताब ‘ROAR LIKE A LIONESS’ और भावनात्मक गीत ‘अजनबी’ का भव्य विमोचन किया। यह विशेष कार्यक्रम मलाड स्थित हंकी डोरी बार एंड किचन, लेमन ट्री प्रीमियर में आयोजित हुआ, जिसमें मनोरंजन, राजनीति और मीडिया जगत की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। निकिता घाग, जो महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा चित्रपट आघाड़ी की सचिव हैं, न केवल फिल्म जगत में सक्रिय हैं बल्कि समाज सेवा में भी लगातार कार्यरत हैं। उनकी संस्था DAWA राज्यभर में बेसहारा जानवरों के संरक्षण और पुनर्वास का कार्य करती है। उनकी नवीनतम पुस्तक ‘ROAR LIKE A LIONESS’ महिलाओं को आत्मबल, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

इवेंट के दौरान निकिता घाग ने कहा, “यह किताब सिर्फ एक किताब नहीं बल्कि एक आईना है, जो हर उस महिला को उसकी असली शक्ति और गरिमा का एहसास कराती है। यह उस सफर की कहानी है जहाँ हम अपनी आवाज़, अपनी पहचान और अपनी शक्ति को फिर से पाने का प्रयास करते हैं।”

कार्यक्रम में उनके नए गीत ‘अजनबी’ का भी विमोचन किया गया, जो एक लड़की और उसके पालतू कुत्तों के बीच भावनात्मक जुड़ाव की कहानी बयां करता है। साथ ही, एक युवक की चुपचाप मोहब्बत और उसकी नज़रों से झांकती मासूम भावनाओं को भी बड़े ही संवेदनशील तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

इस आयोजन में ज़ैनब पात्रा, ईशान मसीह, अंकुर काकतकर, शादाब कगदी, समीर दीक्षित, प्रियम गुजर, लक्ष आनंद, विवेक जगताप, शोनाली दीघे, डॉ. अभय तलाठी, डॉ. प्राजक्ता तलाठी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ाया।

इस खास मौके पर निकिता घाग ने यह साबित कर दिया कि वह न केवल एक कलाकार और राजनेता हैं, बल्कि एक संवेदनशील और दूरदर्शी सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच