लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव के बाद ही रिलीज होगी विवेक ओबेरॉय की फिल्म 'पीएम नरेन्द्र मोदी', ये है नई तारीख

By मेघना वर्मा | Updated: May 3, 2019 10:10 IST

सीबीएफसी ने पीएम नरेन्द्र मोदी फिल्म को ‘यूनिवर्सल (यू)’ प्रमाणपत्र दिया है। विपक्षी दल इस फिल्म को लेकर लगातार आलोचना कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव के कारण पीएम नरेन्द्र मोदी की रिलीज डेट को लेकर हो रही थी बहस।विपक्ष का कहना था यह फिल्म भाजपा को लोकसभा चुनाव में लाभ पहुंचा सकती है।

नरेन्द्र मोदी पर बनी फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी की रिलीज डेट को लेकर लगातार विवाद बना हुआ है। फिल्म को चुनाव के आस-पास रिलीज करने को लेकर कोर्ट में लगातार बहस होती आई है। इसी बीच इस फिल्म को फिर से नई रिलीज डेट मिल गई है। पहले 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म टलते-टलते अब फाइनली 24 मई को रिलीज होगी। 

बता दें लोकसभा इलेक्शन के बाद 23 मई को काउटिंग होनी है। इसी के एक दिन बाद फिल्म को रिलीज किया जाएगा। को होगी। विवेक ओबेरॉय की फिल्म 'पीएम नरेन्द्र मोदी' लगातार मुसीबतों और विवादों में घिरी हुई है। चुनाव आयोग ने कुछ दिन पहले इस फिल्म पर रोक लगाते हुए कहा था कि जब तक चुनाव खत्म नहीं हो जाते नरेन्द्र मोदी की ये बायोपिक रिलीज नहीं होगी। 

फिल्म मेकर्स इस चीज को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचे थे। 'पीएम नरेंद्र मोदी' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका को कोर्ट ने भी खारिज कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि आचार संहिता के उल्लंघन के मामले पर चुनाव आयोग ही कोई फैसला ले सकता है। 

 

लगातार बहस और चर्चा के बीच फाइनली पीएम मोदी की बायोपिक की रिलीज डेट अब 24 मई निकली है। विपक्षी दल इस फिल्म को लेकर लगातार आलोचना कर रहे थे। उनका कहना था कि यह फिल्म भाजपा को लोकसभा चुनाव में लाभ पहुंचा सकती है क्योंकि यह चुनावों के दौरान सिनेमाघरों में दर्शकों तक पहुंचेगी। इसी के बाद से इस फिल्म को कब रिलीज किया जाए इस चीज की चर्चा बनी हुई थी। 

उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की फिल्म पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी थी। न्यायालय का कहना था कि इस मुद्दे को उठाने के लिए चुनाव आयोग ‘सही’ जगह है। सीबीएफसी ने इस फिल्म को ‘यूनिवर्सल (यू)’ प्रमाणपत्र दिया है। इसी दिन लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान भी थे मगर फिर से इस फिल्म पर रोक लग गई थी। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलोकसभा चुनावविवेक ओबेरॉय
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार