लाइव न्यूज़ :

कोरोना के प्रकोप के बीच होगा जबरदस्त मनोरंजन, अप्रैल में ये बेवसीरीज और फिल्में करेंगी मजा दुगना

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 1, 2020 13:07 IST

दुनिया के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म में से एक नेटफ्लिक्स के बाद अब अमेजॉन प्राइम वीडियो ने भी अपना अप्रैल माह का कैलेंडर रिलीज कर दिया है। आइए नजर डालते हैं, इस महीने किस तरह से आपको मनोरंजन होने वाला है-

Open in App
ठळक मुद्देपूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। हर रोज जाने कितने रोल इस वायरस की चपेट में आकर अपनी जान गवां रहे हैं।

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। हर रोज जाने कितने रोल इस वायरस की चपेट में आकर अपनी जान गवां रहे हैं। भारत में भी अब तेजी से इस वायरस का कहर फैलता जा रहा है।  ऐसे में 21 दिन के लॉकडाउन के कारण लोग घरों में कैद हो गए हैं।  दुनिया के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म में से एक नेटफ्लिक्स के बाद अब  अमेजॉन प्राइम वीडियो ने भी अपना अप्रैल माह का कैलेंडर रिलीज कर दिया है। आइए नजर डालते हैं, इस महीने किस तरह से आपको मनोरंजन होने वाला है-

रॉकेटमैन (फिल्म) 2 अप्रैल

इस महीने में सबसे पहले शुरुआत होगी म्यूजिकल ड्रामा फिल्म रॉकेटमैन से।  इस फिल्म को डेक्सटर फ्लेचर ने निर्देशित किया है। ये एक एंबीसियस इंसान की कहानी है। जो संगीतकार बनने की चाह रखता है।

पंचायत (वेब सीरीज) 3 अप्रैल

ये एक  शहरी लड़के की कहानी है, जो एक अच्छी नौकरी के चक्कर में एक गांव के पंचायत में नौकरी करने लगता है।  शहर के रहने वाले उस लड़के को गांव में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  ये वेबसीरीज 3 अप्रैल को पेश की जाएगी।

शिकारा (फिल्म) 4 अप्रैल

कश्मीरी पंडितों के दर्द को बयां करती शिकार 4 अप्रैल को फैंस देख पाएंगे। इस फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने निर्देशित और निर्मित किया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कश्मीर से कश्मीरी पंडितों को रातो रात निकाल दिया जाता है।इस फिल्म के मुख्य कलाकार सादिया, आदिल खान आदि हैं।

फोर मोर शॉट्स प्लीज सीजन 2 (वेब सीरीज) 17 अप्रैल

पहला सीजन हिट होने के बाद प्राइम वीडियो की यह ओरिजिनल सीरीज अपने दूसरे सीजन के साथ वापस आ रही है। ये सीरीज 17 अप्रैल को पेश की जाएगी।यह चार ऐसी लड़कियों की कहानी है, जो अपने जीवन को अपनी शर्तों पर जीना चाहती हैं। इस सीरीज के मुख्य कलाकार सयानी गुप्ता, मानवी गागरू, कीर्ति कुल्हाड़ी और बानी जे हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच