लाइव न्यूज़ :

नेहा धूपिया ने कहा- औरतों को ब्रेस्टफीडिंग पर नहीं करनी चाहिए शर्म, खुलकर रखनी चाहिए अपनी बात

By अमित कुमार | Updated: November 17, 2020 16:04 IST

रोडीज में नजर आने वाली नेहा धूपिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखती रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली महिलाएं आज की आधुनिक युग में अब खुद को बदलना चाहती हैं। इस मामले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपनी बात रखी है। नेहा ने ब्रेस्टफीडिंग के बारे में बात करना शुरू किया है साथ ही महिलाओं को इसके बारे में बात करने से शर्म ना करने के लिए कहा है।

हमारे समाज की महिलाएं आज भी कई बातों को लोगों के सामने करने से हिचकिचाती हैं। कुछ शब्द सुनते ही सभी असहज होने लगते हैं। यहां तक कि अपनी शारीरिक प्रक्रिया के बारे में खुद महिलाएं भी खुलकर बात नहीं कर सकती हैं। इन्हीं में से एक है ब्रेस्टफीडिंग। ब्रेस्टफीडिंग को लेकर महिलाएं कभी खुलकर अपनी बात नहीं रख पाती हैं। पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली महिलाएं आज की आधुनिक युग में अब खुद को बदलना चाहती हैं। 

ब्रेस्टफीडिंग को लेकर ग्रामीण महिलाओं में बेहद संकोच का भाव देखा जाता रहा है। अब इस मामले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपनी बात रखी है। नेहा ने ब्रेस्टफीडिंग के बारे में बात करना शुरू किया है साथ ही महिलाओं को इसके बारे में बात करने से शर्म ना करने के लिए कहा है। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक नेहा धूपिया ने महिलाओं को ब्रेस्टफीडिंग के बारे में बात करने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ इस बारे में बात करने के लिए दुखी महसूस नहीं करना चाहिए कहा है। 

नेहा ने कहा कि मैं किस्मत वाली थी कि मुझे मेहर को ब्रेस्टफीडिंग कराने के लिए होटल के बाथरुम में या किसी के घर में सुरक्षित जगह मिल जाती थी लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को इस तरह की बारीकियों से जूझना पड़ता है और इसके बारे में बात करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। नेहा इससे पहले भी महिलाओं से जुड़ी कई टॉपिक पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखती रही हैं। 

समाज में एक औरत और एक लड़की को लेकर बड़ी बड़ी बातें होती रही हैं। लेकिन हकीकत में अभी भी कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिन पर लोग बात करना पसंद नहीं करती। प्रेग्रेंसी के बाद शरीर में होने वाले बदलाव के बारे में नेहा अक्सर बात करती रहती हैं। नेहा की कोशिश महिलाओं को अधिक से अधिक जागरुक बनाने की है। वह सोशल मीडिया पर बेबाक अंदाज में अपनी बात रखती रही हैं।  

टॅग्स :नेहा धूपियाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!